फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: 'क्या कर रहे हो आप लोग?', निजी बिल्डिंग के अंदर पीछा करने पर पैप्स पर भड़कीं आलिया भट्ट

Sat, 07 Sep 2024 01:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
आलिया भट्ट को आखिरी बार रणवीर सिंह के साथ रोमांटिक कॉमेडी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसका निर्देशन वासन बाला ने किया है। इस फिल्म में 'द आर्चीज' के अभिनेता वेदांग रैना ने भी अभिनय किया है। अब हाल ही में, आलिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैप्स पर भड़कती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में, आलिया को एक बिल्डिंग के पास स्पॉट किया गया। अभिनेत्री अपनी कार से उतरीं और सीझे बिल्डिंग की तरफ जाने लगीं। पैपराजी ने भी आलिया का पीछा किया और बिल्डिंग के अंदर पहुंच गए। अभिनेत्री की वीडियो और तस्वीरें लेने के चक्कर में पैप्स बिल्डिंग की लिफ्ट तक पहुंच गए। यह देख आलिया गुस्से में तमतमा गईं।

Alia Bhatt gets ANGRY at paps for following her inside a 'private' building!
byu/Chai_Lijiye inBollyBlindsNGossip
Alia Bhatt gets ANGRY at paps for following her inside a 'private' building!
byu/Chai_Lijiye inBollyBlindsNGossip
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि, उनकी टीम ने पैपराजी के दखल देने वाले व्यवहार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे फोटो लेने के लिए बिल्डिंग और यहां तक कि लिफ्ट में भी उनका पीछा करते रहे। तभी आलिया ने पैपराजी को डांटा और उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "क्या कर रहे हो, ये प्राइवेट स्पेस है?"

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कई यूजर आलिया की तारीफ करते नजर आ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने आलिया ने पैप्स के गलत व्यवहार के लिए फटकार लगाई है। एक यूजर ने कहा, "पैप्स को कम से कम कहीं तो सीमा रेखा खींचनी चाहिए। कुछ लोग सिर्फ एक्सक्लूसिव कंटेंट देने के चक्कर में अपनी सीमा से बाहर निकल रहे हैं। आलिया के यहां नाराज होने की वजह है।" जबकि दूसरे ने कहा, "वह अभी भी शांत थी, उन्हें कोई समझ नहीं है। पैप्स लिफ्ट में भी आएंगे क्या।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
इस बीच आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की फिल्म जिगरा 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और आलिया भट्ट की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस ने किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें