एकता कपूर, करीना कपूर और हंसल मेहता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक एक्स यूजर ने हाल ही में हंसल मेहता की आने वाली फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' पर चुटकी लेते हुए उसे 'मेयर ऑफ ईस्टटाउन' की कॉपी बताया, तो इंटरनेट पर तुलना की चर्चा होने लगी। यूजर ने लिखा, 'मेयर ऑफ ईस्टटाउन। भगवान के लिए कुछ ओरिजनल लाएं।' हालांकि, हंसल मेहता ने इस आरोप पर बड़ी ही सादगी के साथ प्रतिक्रिया दी है। हंसल ने कहा, 'देखने के बाद निर्णय लें। जल्दबाजी में निष्कर्ष पर न पहुंचें।'