फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में 'वंदेमातरम': देशभक्ति के रंग में सराबोर इस गीत को कब-कब किसने गाया?

Thu, 15 Aug 2019 08:26 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Independence Day - फोटो : file photo
हर साल की तरह एक बार फिर से भारत के लोग स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं। यह आजादी की 73वीं वर्षगाठ है। हर कोई स्वतंत्रता की इस रंग में रंगने को तैयार है। राष्ट्रगान के अलावा हर साल की तरह एक और गीत भारतवासियों के दिलों, दिमाग और जुबान पर छाया रहता है वह 'वंदेमातरम'। जी हां स्कूल, कॉलेज या फिर ऑफिस हर जगह इस गीत की धुन आपको कहीं न कहीं से सुनाई दे ही जाती है। समय के साथ इस गीत पर बॉलीवुड का फ्लेवर ऐसा चढ़ा कि लोग अपने आप को धीरे-धीरे उसी रंग में रंगना शुरू हो गए। 

पढ़ें: एक ही साल में भगत सिंह पर बनी थीं तीन फिल्में, दो तो एक साथ हुई रिलीज
 
विज्ञापन

मुख्य रूप से इस गीत को बंगाली भाषा में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा जिसके बाद इसमें धीरे -धीरे बदलाव देखा गया। बदलाव की ये शुरुआत बॉलीवुड में भी समय के साथ देखी गई। सबसे पहले 'वंदे मातरम' गीत को साल 1952 में आई फिल्म 'आनंद मठ' में लता मंगेशकर ने गाया जिसकी धुन को एक नए धागे में हेमंत कुमार ने पिरोया।
विज्ञापन

इसके बाद सुरों की मलिका लता मंगेशकर ने साल 1998 में अपनी आवाज में एक बार फिर से इस गीत को नया आयाम दिया। उन्होंने इस गाने में कुछ लाइनों को जोड़ा और उसी धुन को अपनाते हुए गया। 

पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर जरूर सुनिए ये 5 गानें, जिन्हें सुनते ही दिल में जाग जाएगी देशभक्ति

खास बात ये है कि इस गीत का खुमार लोगों के सिर पर ऐसे चढ़कर बोला कि हर नया वर्जन पहले गाने की तरह ही फेमस हुआ। साल दर साल इस गाने के बोल सहित आवाज और धुन में भले ही बदलाव होता गया लेकिन इस गाने में देशभक्ति का जोश कभी भी कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

1951 से लेकर साल 2012 तक इस गाने की धुनों पर बॉलीवुड के कई गायकों का जादू चला जिसमें सोनू निगम, सुनिधि चौहान और शंकर महादेवन का नाम शामिल है लेकिन इन सबके ऊपर ए आर रहमान के 'मां तुझे सलाम गाने' ने सबके ऊपर कहीं न कहीं भारी पड़ा।

पढ़ें: देशभक्ति पर बनी इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर आ गई थी 'क्रांति', कोई न तोड़ पाया रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

ए आर रहमान पेशे से संगीतकार है लेकिन उनकी आवाज का जादू ने 'मां तुझे सलाम गाने' में अपना ऐसा जलवा बिखेरा कि लोग आज भी इस गाने को सुनते हैं तो उनमें देशभक्ति जाग जाती है। इस गाने को उन्होंने साल 1997 में अपने अलग ही अंदाज में गाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें