फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आईफा का आगाज और यूपी-एमपी में सम्राट पृथ्वीराज टैक्स फ्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 02 Jun 2022 08:19 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सम्राट पृथ्वीराज, आईफा - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ा एलान किया है। सीएम ने अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। बता दें कि गुरुवार को योगी कैबिनेट के लिए 'सम्राट पृथ्वीराज' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म देखने के तुरंत बाद खुद मुख्यमंत्री ने फिल्म को कर मुक्त करने की घोषणा की। गौरतलब है कि डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले योगी सरकार ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को भी दर्शकों के लिए टैक्स फ्री किया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मध्य प्रदेश में फिल्म को कर मुक्त करने का एलान कर दिया है।
 
Samrat Prithviraj: 'सम्राट पृथ्वीराज' उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश में भी टैक्स फ्री, अक्षय कुमार ने की फिल्म देखने की अपील
विज्ञापन

2 of 10
आईफा अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) 2022 का आज से आगाज हो गया है। 4 जून तक अबू धाबी के यस आइलैंड में होने जा रही इस हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट में सिनेमा जगत के सितारों की महफिल सजेगी, जिसके लिए बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां यस आइलैंड पहुंच चुकी हैं। कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद हो रहा आईफा अवॉर्ड्स इस बार पहले से भी भव्य होगा।
 
 IIFA 2022: यस आइलैंड में सजी सितारों की महफिल, जानिए कब और कहां देख सकेंगे आईफा अवॉर्ड्स की लाइव स्ट्रीमिंग
विज्ञापन

3 of 10
ब्रैड पिट जल्द 'बुलेट ट्रेन' में आएंगे नजर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुपरस्टार ब्रैड पिट हॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनकी ख्याति विदेशों से लेकर बॉलीवुड तक फैली हुई है। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों मे काम किया है और अब वह एक बार फिर अपने फैंस का मनोरंजन करने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। ब्रैड पिट जल्द ही फिल्म 'बुलेट ट्रेन' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भारत में चार भाषाओं में रिलीज की जाएगी। 
 
Bullet Train: भारत में रिलीज होने जा रही है ब्रैड पिट की 'बुलेट ट्रेन', जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

4 of 10
'इश्क विश्क रीबाउंड' से बॉलीवुड में एंट्री करेंगी पश्मीना रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहिद कपूर-अमृता राव की साल 2003 में आई टीन-रोमांस फिल्म 'इश्क विश्क' का सीक्वल अगले साल रिलीज होने वाला है। इस फिल्म के सीक्वल का नाम 'इश्क विश्क रिबाउंड' रखा गया है। जहां शाहिद के रोल को 'डीयर जिंदगी' में नजर आ चुके अभिनेता रोहित सुरेश सराफ निभाते हुए नजर आएंगे, वहीं फिल्म में एक नई हिरोइन की एंट्री होने वाली है। दरअसल, यह फिल्म इस समय बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन के बॉलीवुड डेब्यू की वजह से चर्चाओं में है। संगीतकार राजेश रोशन की बेटी, स्टेज एक्ट्रेस आखिरकार निर्देशक निपुण अविनाश धर्माधिकारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।  
 
Ishq Vishk Sequel: बॉलीवुड में एंट्री करेंगी ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना, इस सीक्वल में आएंगी नजर
 
विज्ञापन

5 of 10
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 जून को निर्मम हत्या कर दी गई थी। यह ऐसी घटना थी, जिसने पूरे देश में न केवल उनके फैंस को बल्कि पूरी इंडस्ट्री को भी दहला दिया था। 28 साल की उम्र में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने अपना एक ऐसा सितारा खो दिया, जो अपने गाए गानों से सबका दिल जीत लेता था। जहां सभी उनके निधन के गम में डूबे हैं, वहीं अपने इकलौते बेटे को खो चुके माता-पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उनका दर्द किसी की भी मायूसी से बहुत ही बड़ा है, जिससे बाहर निकल पाना बहुत ही मुश्किल है। इन सबके बीच उनके सोशल मीडिया अकाउंट से उनके माता-पिता द्वारा एक चेतावनी जारी की गई है, जो काफी वायरल हो रही है।

Sidhu Moose Wala: सिद्धू के माता-पिता ने जारी की चेतावनी, बोले- बेटे का गाना रिलीज किया तो लेंगे लीगल एक्शन
विज्ञापन

6 of 10
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' को अपना विनर मिल गया है। इस शो को टीवी की पॉपुलर जोड़ी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने जीता है। दोनों को शो जीतने के बाद एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख रुपये इनाम के रूप में भी मिले हैं। वहीं बलराज स्याल और उनकी पत्नी दीप्ति तुली दूसरे स्थान पर रहे हैं। अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी तीसरे स्थान पर हैं।

Smart Jodi: अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने जीता ‘स्मार्ट जोड़ी' का खिताब, चमचाती ट्रॉफी के साथ मिला इतने लाख का इनाम

विज्ञापन

7 of 10
पॉप गायिका शकीरा और फुटबॉलर पीके और उनके दो बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया
कोलंबिया की मशहूर पॉप सिंगर शकीरा ने अपने पार्टनर और स्पेन के दिग्गज फुटबॉलर जेरार्ड पीके से अलग होने का फैसला लिया है। दरअसल, शकीरा ने पीके पर किसी और महिला के साथ रिलेशनशिप में रहने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीके किसी और महिला के साथ अफेयर में हैं। इसके बाद इस कपल ने अलग होने का फैसला लिया।

Pique Shakira Breakup: पॉप सिंगर शकीरा ने पार्टनर पीके को किसी और महिला के साथ पकड़ा, 12 साल के रिश्ते का होगा अंत

 

8 of 10
जैडा पिंकेट स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
94वें ऑस्कर 2022 को गुजरे काफी वक्त बीत चुका है, लेकिन जब भी उसकी चर्चा होती है तो सबसे पहले थप्पड़ कांड पर बातचीत शुरू हो जाती है। दरअसल, उस दौरान विल स्मिथ ने अपनी पत्नी जैडा पिंकेट का मजाक उड़ाने पर क्रिस रॉक को मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिया था। अब जैडा पिंकेट ने अपने फेसबुक वॉच शो रेड टेबल टॉक में इस मामले को लेकर चुप्पी तोड़ी है। 

Oscars Slap Case: आखिरकार जैडा पिंकेट स्मिथ ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- विल-क्रिस को साथ देखने की ख्वाहिश

9 of 10
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर यानी 'रौद्रम रणम् रुधिरम्' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। जूनियार एनटीआर, रामचरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन अभिनीत यह फिल्म शानदार तरीके से कलेक्शन करते हुए सफल रही थी। बड़े पर्दे पर फिल्म की सफलता का स्वाद चखने के बाद मेकर्स ने इसे 20 मई को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया था और अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी सबसे अधिक समय तक देखी जाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड सिर्फ अंग्रेजी फिल्मों के नाम ही था।

RRR: एसएस राजामौली की 'आरआरआर' हिंदी ने ओटीटी पर भी बजाया डंका, सबसे ज्यादा देखी जाने वाली गैर अंग्रेजी फिल्म बनी
 
विज्ञापन

10 of 10
शेर दिल द पीलीभीत सागा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक पंकज त्रिपाठी की फिल्म शेरदिलः द पीलीभीत सागा का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। इस नए पोस्टर को देखने के बाद लोगों की बेताबी और अधिक बढ़ चुकी है। जारी किए गए पोस्टर में शेर की आंख में पंकज त्रिपाठी की तस्वीर नजर आ रही है जो फिल्म की कहानी की ओर इशारा कर रही है। फिल्म में पंकज के अलावा सयानी गुप्ता भी अहम किरदार में नजर रोल में नजर आने वाली हैं।

Sherdil The Pilibhit Saga: 'शेरदिल द पीलीभीत सागा' का पहला पोस्टर लॉन्च, शेर की आंख में दिखी पंकज त्रिपाठी की तस्वीर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें