फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha Birthday: फिल्मों में कभी काम नहीं करना चाहती थीं सोनाक्षी सिन्हा, इस अभिनेता के कहने पर बदला फैसला

Thu, 02 Jun 2022 06:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की 'दंबल गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से  एक हैं। दो जून 1987 को पटना में जन्मी सोनाक्षी ने साल 2005 में आई फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' से बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर अपना करियर शुरू किया था।
विज्ञापन
1 of 4
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की 'दंबल गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से  एक हैं। दो जून 1987 को पटना में जन्मी सोनाक्षी ने साल 2005 में आई फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' से बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर अपना करियर शुरू किया था। हालांकि, सोनाक्षी सिन्हा कभी भी बतौर एक्ट्रेस फिल्मों में एंट्री नहीं करना चाहती थी। लेकिन बॉलीवुड के भाईजान अभिनेता सलमान खान के कहने पर अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की शरुआत की। 

विज्ञापन

2 of 4
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram/aslisona

अभिनेता सलमान खान के कहने पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा उनकी फिल्म में पहली बार बतौर एक्ट्रेस के रूप में काम किया। इंडस्ट्री में आने से पहले सोनाक्षी का वजन 90 किलो हुआ करता था, लेकिन फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना 30 किलो वजन घटाया था। फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थीं। इसी दौरान सलमान खान ने उन्हें यह सब कुछ छोड़कर अभिनेत्री बनने को कहा। 

विज्ञापन

3 of 4
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram/aslisona

सलमान खान की इस सलाह पर अभिनेत्री ने उनसे सवाल किया कि वह उनके अंदर एक एक्ट्रेस को कैसे देख सकते हैं। लेकिन सल्लू भाई ने ही उन्हें फिट होने और फिल्म उद्योग में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उनका वजन कम करने में सलमान खान ने काफी मदद की है। सलमान ही वह शख्स थे, जिन्होंने सोनाक्षी के अंदर की एक्ट्रेस को पहचाना और उन्हें अपनी फिल्म में साइन किया। सोनाक्षी ने एक बार खुलासा किया था कि सलमान वजन कम करने के लिए एक्टर उन्हें खूब पैदल चलाया करते थे।

विज्ञापन

4 of 4
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सोनाक्षी 70-80 के दशक के जाने-माने अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी ने फिल्म दबंग में सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरूआत की है। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने राउडी राठौर, आर राजकुमार, अकीरा, तेवर, लूटेरा, हॉलीडे, खानदानी शफाखाना जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्दी ही जहीर इकबाल और हुमा कुरैशी के साथ फिल्म डबल एक्सएल में नजर आने वाली हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें