फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauhar Khan: गौहर खान ने जैद दरबार संग की सगाई, सोशल मीडिया पर साझा की रोमांटिक तस्वीर

Thu, 05 Nov 2020 05:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram: @gauaharKhan
मशहूर मॉडल और अभिनेत्री गौहर खान (Gauhar Khan Engaged) इन दिनों खासी चर्चाओं में हैं। गौहर खान अपनी शादी की वजह से इस समय सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। हाल ही में गौहर ने अपनी शादी की तारीख फैंस के साथ शेयर की है। इसके बाद अब उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram
गौहर खान और जैद दरबार काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन जब भी उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा जाता था, दोनों इस सवाल को टाल देते था। लेकिन अब ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसकी घोषणा हाल ही में उन्होंने की है।
विज्ञापन

3 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/gauaharkhan
अब हाल ही में गौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी और जैद की सगाई की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को बड़े ही प्यार से देख रहे हैं। गौहर ने तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन की जगह उसमें रिंग का इमोजी बनाया है। जिससे साफ होता है कि इन दोनों ने सगाई कर ली है।
 

4 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/gauaharkhan
दोनों की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा दोनों के कई दोस्त दोनों को सगाई के लिए बधाई दे रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही काफी वायरल हो रही है। गौहर के इस पोस्ट पर नेहा कक्कड़, जय भानुशाली, सुनील ग्रोवर, मेघना नायडू, मंदना करीमी, विशाल डडलानी, किश्वर मर्चेंट, सुगंधा मिश्रा, नेहा धूपिया, माही विज ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/gauharkhan
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौहर खान और जैद दरबार की शादी अगले महीने 24 दिसंबर को होने वाली है। शादी का कार्यक्रम मुंबई के एक बड़े होटल में होगा और दो दिनों तक इसका जश्न मनाया जाएगा। हाल ही में इन दोनों के परिवारों से भी इन्हें इसकी मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद तारीख तय हुई।

पढ़ें: अश्लील वीडियो मामला: पूनम पांडे को पुलिस ने हिरासत में लिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें