फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल बाद रिलीज होने जा रही कपिल शर्मा की ये डेब्यू फिल्म, हरमन के साथ नाना पाटेकर का दमदार किरदार

Thu, 05 Nov 2020 05:05 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
इट्स माई लाइफ में नजर आएंगे कपिल शर्मा - फोटो : Instagram
13 साल पहले स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने जब ‘ग्रेट इंडिया लॉफ्टर चैलेंज’ का तीसरा सीजन जीता था तो उन्हीं दिनों एक फिल्म में काम करने का मौका भी उनके हाथ आया। कपिल तब अपने दोस्तों को इस फिल्म की शूटिंग के किस्से पूरी शान से सुनाते, लेकिन ये फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हो पाई। कपिल शर्मा की इस डेब्यू फिल्म का प्रीमियर अब सीधे टेलीविजन पर होने जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इट्स माई लाइफ - फोटो : Instagram
निर्माता बोनी कपूर ने साल 2006 में रिलीज हुई सिद्धार्थ, प्रकाश राज और जयसुधा स्टारर फिल्म ‘बोम्मारिलू’ के हिंदी रीमेक राइट्स खरीदे और मशहूर लेखक अनीस बज्मी को बतौर लेखक लेकर इसे हिंदी में बना डाला। निर्माता हैरी बावेजा के बेटे हरमन तब हिंदी सिनेमा में हीरो बनने की चाहत रखते थे और बोनी ने हरमन को ही इसकी लीड कास्ट में ले लिया। साथ में हीरोइन थीं जेनेलिया डि सूजा।
विज्ञापन

3 of 5
हरमन बावेजा - फोटो : फाइल
हरमन बावेजा के करियर की गाड़ी 2008 में रिलीज हुई उनकी पहली ही फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ में पंक्चर हो गई। फिल्म में उनकी हीरोइन प्रियंका चोपड़ा थीं और फिल्म के निर्देशक थे खुद उनके पिता हैरी बावेजा। अगले साल हरमन की दो और फिल्में ‘विक्ट्री’ और ‘व्हाट्स योर राशि’ रिलीज हुईं और हरमन की फ्लॉप की हैट्रिक लग गई। इसके बाद फिर वह 2014 में फिल्म ‘ढिश्कियाऊं’ में दिखे लेकिन उनकी पहले से निर्माणाधीन फिल्मों को किसी ने हाथ भी नहीं लगाया।

4 of 5
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
हरमन बावेजा स्टारर बोनी कपूर की जिस फिल्म को अब सीधे टीवी पर रिलीज करने की बात फाइनल हुई है, उसका नाम है, ‘इट्स माई लाइफ’ और इस फिल्म में नाना पाटेकर वही किरदार निभाने जा रहे हैं जो मूल फिल्म में प्रकाश राज ने निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इट्स माई लाइफ - फोटो : Instagram
फिल्म की कहानी का मूल आधार एक पिता और उसके बेटे के रिश्तों की कहानी है। कपूर के मुताबिक, ये फिल्म उन्होंने पारंपरिक और अप्रदूषित पारिवारिक रिश्तों और एक बाप और उसके बेटे के बीच के क्लिष्ट रिश्तों के हिसाब से बनाई थी और उन्हें उम्मीद है कि ये अब भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहेगी।

सुशांत केस: फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सप्लाई करता था ड्रग्स, एनसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें