फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: सुकेश मामले में फिर होगी जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ, एक्ट्रेस को जल्द जारी होगा समन

Tue, 20 Sep 2022 12:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में आरोपी नामित होने के बाद से ही एक्ट्रेस लगातार अपने बयान दर्ज करा रही है।
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में आरोपी नामित होने के बाद से ही एक्ट्रेस लगातार अपने बयान दर्ज करा रही है। इसी क्रम में एक्ट्रेस बीते दिन भी ईओडब्ल्यू के कार्यालय में पेश हुई थीं। वहीं, अब इस मामले में अभिनेत्री से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मामले में आगे की पूछताछ के लिए जैकलीन को फिर से बुलाया जाएगा। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए एक अधिकारी ने जानकारी दी कि इस सिलसिले में एक्ट्रेस के लिए और भी समन जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
jacqueline - फोटो : instagram

अधिकारी ने यह भी बताया कि मामले में जैकलीन को आगे की पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनकी स्टाइलिस्ट लीपाक्षी को भी तलब किया गया था, लेकिन वह आ नहीं सकीं। ताजा खबरों के अनुसार ईओडब्ल्यू ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की डिजाइनर लीपाक्षी को सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ घोटाला मामले में कल पूछताछ के लिए तलब किया है। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि 
लीपाक्षी के वापस आने के बाद जांच फिर से शुरू होगी, लेकिन अब कल यानि बुधवार को लीपाक्षी को ईओडब्ल्यू के कार्यालय में पेश होना पड़ेगा।

विज्ञापन

3 of 4
आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले  सुकेश चंद्रशेखर मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को सोमवार को फिर तलब किया गया था। इस सिलसिले में अभिनेत्री ईओडब्ल्यू शाखा में पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस से करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई। बता दें कि इस मामले में जैकलीन बुधवार को भी आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश हुई थी। इस दौरान जैकलीन के साथ पिंकी ईरानी भी थी। पिंकी ईरानी ने ही जैकलीन को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था। दोनों को आमने सामने बिठाकर उनसे पूछताछ की गई थी।
 

 

विज्ञापन

4 of 4
jacqueline - फोटो : insta

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज अब तक कई बार पूछताछ हो चुकी हैं। अब इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा द्वारा जांच की जा रही है। जांच के दौरान जैकलीन फर्नांडीज खुद इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि उन्होंने ठग सुकेश से कई महंगे तोहफे लिए थे। इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि 200 करोड़ रुपए की रंगदारी का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद हैं और उसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें