फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor G: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज

Tue, 20 Sep 2022 12:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म- डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर जी' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में एक्टर मेल गायनोकॉलोजिस्ट के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी दिखेंगी। 
विज्ञापन

2 of 4
डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना हमेशा लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने लिए एक अलग विषय पर फिल्म चुनी है। फिल्म में वह महिलाओं के डॉक्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। इसका ट्रेलर काफी अच्छा है। ट्रेलर में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे महिलाएं पुरुष डॉक्टरों के इलाज करवाने में संकोच करती हैं। इस फिल्म में एक्टर के किरदार का नाम उदय गुप्ता है। 
विज्ञापन

3 of 4
डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया
'डॉक्टर जी' में उनके अलावा शेफाली शाह ने मेडिकल प्रोफेसर के रूप में नजर आने वाली हैं। बता देंं कि दिल्ली क्राइम के बाद शेफाली की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह भी फिल्म में अहम किरदार निभाती दिखेंगी। 
विज्ञापन

4 of 4
'डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया
सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर अब फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमारे सुपरस्टार की एक और शानदार फिल्म।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म को देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूं।' इसके अलावा बहुत से लोग इस ट्रेलर पर हार्ट इमोजी पोस्ट कर आयुष्मान पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले एक्टर फिल्म 'अनेक' में नजर आए थे। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। यह फिल्म 8.15 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें