सुकृति चौहान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हमने सुकृति से जानना चाहा कि कोरोना के पिछले डेढ़ साल ने कारोबार को कितना प्रभावित किया? और, उन्होंने इस संकट से निपटने के क्या उपाय किए? और, क्या इस बार की दिवाली उनको अपने करियर और कारोबार के हिसाब से जगमग दिख रही है? सुकृति कहती हैं, ‘कोरोना के कारण टूर्स का कारोबार तो पूरी तरह चौपट हो गया था, खासकर हमारा कारोबार जो स्कूल और कॉलेजों के टूर्स पर आधारित था। हमारा व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गया और मुंबई में भी शूटिंग आदि पूरी तरह बंद हो चुकी थी। इस दौरान हमने बहुत संघर्ष किया लेकिन हिम्मत नहीं हारी। अब जबकि कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की तादाद दिनोंदिन बढ़ती जा रही है और दूसरे कारोबार भी करीब करीब पूरी तरह खुल चुके हैं तो फिल्म और पर्यटन जगत में भी आस बढ़ी है। अभी रास्ता आसान नहीं हुआ है, बस खुल भर गया है। उम्मीद है कि जल्द ही चीजें सामान्य होने लगेंगी। और, ये दिवाली भले न जगमग हो पा रही हो लेकिन होली जरूर बहुत रंगीन होगी।’