कंगना रणौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। अपने बयानों की वजह से वे कई बार मुश्किलों में भी फंस चुकी हैं। बीते साल उनपर करीब 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुए लेकिन कंगना अपने विचार रखे बिना पीछे नहीं हटती हैं।
कंगना रणौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। अपने बयानों की वजह से वे कई बार मुश्किलों में भी फंस चुकी हैं। बीते साल उनपर करीब 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुए लेकिन कंगना अपने विचार रखे बिना पीछे नहीं हटती हैं। कंगना की इसी बेबाकी पर भाजपा नेता और गायक मनोज तिवारी ने अपनी राय रखी है। उन्होंने कंगना को नसीहत दी और उनके व्यवहार को गलत बताया। मनोज तिवारी कहते हैं, एक कलाकार के तौर पर भाषा की मर्यादा होनी चाहिए। एक कलाकार का अपना धर्म होता है। अगर राजनीति में आ जाएं तो बात अलग है।अपने विचारों को इतना बेबाक नहीं रखना चाहिए कि सीधे किसी पर वार करे।
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी टेलीविजन उद्योग के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। ये दोनों हमेशा कपल गोल्स सेट करते हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ मस्ती भरी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हालांकि इस बार सुर्खियां बटोरने का कारण भिन्न है। गुरमीत चौधरी ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक और पत्नी देबिना बनर्जी की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देबिना अपना बेबी बंप फ्लांट करती नजर आ रही हैं। देबिना के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनकर उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं और फोटो पर कमेंट कर कपल को बधाई दे रहे हैं। गुरमीत ने फोटो साझा करते हुए लिखा- 'अब हम तीन होने जा रहे हैं, जल्द ही चौधरी जूनियर आने वाले हैं। हमें आपके आशीर्वाद की जरूरत है।'
टेलीविजन की मशहूर अदाकारा और बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम करने वालीं अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश इन दिनों चर्चा में हैं। बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीतने के बाद नागिन 6 में मिले लीड रोल के बाद से ही वह सुर्खियों में हैं। इस खबर से जहां एक तरफ तेजस्वी के फैंस बेहद खुश हैं तो वहीं कई लोग उनकी इस जीत और नागिन में मिले रोल पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, तेजस्वी की जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर रियलिटी शो बिग बॉस पर पक्षपात का आरोप लगाया जा रहा है। कई लोगों ने तेजस्वी को फिक्स विनर तक बता दिया। तो वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि वह नागिन की वजह से तेजस्वी को बिग बॉस की ट्रॉफी मिली है।
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। अमृता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं, जिस वजह से वह आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। ऐसे में फैंस सोशल मीडिया के जरिए अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ सेलेब्स भी अमृता को बर्थडे विश कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमृता सिंह की लाडली बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान ने भी अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है। सारा ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक प्यारा नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के लिए प्यार जाहिर किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गहराइयां’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। इन दिनों दीपिका, अनन्या और सिद्धांत अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं, जिस वजह से तीनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हाल ही में, दीपिका पादुकोण अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने एक इवेंट में पहुंचीं।
बिग बॉस तेलुगु की एक्स कंटेस्टेंट सरयू रॉय पर कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में नोटिस भेजा गया है। बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में सोमवार को मामला दर्ज होने के बाद अभिनेत्री को पूछताछ के लिए तलब किया। सोशल मीडिया पर उनके पुलिस स्टेशन पर में घुसने के कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन उन्होंने इन रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
मौनी रॉय शादी के बाद अपने पति सूरज नांबियार के साथ हनीमून मनाने कश्मीर की घाटियों में पहुंची हैं। मौनी हनीमून से लगातार कई सारी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। मौनी ने पीले रंग का जैकेट पहने तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें काफी खूबसूरत लग रही हैं। शादी के बाद से ही मौनी रॉय इंटरनेट पर छाई हुई हैं। कश्मीर में हनीमून मना रहीं मौनी ने गुलमर्ग में हो रही बर्फबारी का खूब मजा लिया। वहां इस समय जमकर बर्फबारी हो रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और इसमें गाना लगाया "ये हसीं वादियां।" इस वीडियो को देखकर साफ पता लग रहा है कि मौनी को कश्मीर भा गया है।
रानू मंडल ने श्रीवल्ली पर डांस किया
- फोटो : social media
साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा द राइज' का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग इसके गानों पर आए दिन डांस करते हुए वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब इसी फेहरिस्त में रानू मंडल का नाम भी शामिल हो गया है। सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस फिल्म के गाने 'श्रीवल्ली' पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो की वजह से वह एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं।
आलिया भट्ट वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का जोरो-शोरो से प्रमोशन कर रहीं हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री के साथ 'एडवर्ड भाई' भी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। बुधवार यानी 9 फरवरी को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर फूलों की कढ़ाई वाली सफेद साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। अपने क्लासी रॉयल लुक के अलावा जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह थी एडवर्ड नाम की आलिया की बिल्ली।
एसडब्ल्यूए अवॉर्ड्स 2022
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फ़िल्म इंडस्ट्री के गीतकारों और लेखकों के सम्मान में आयोजित किए जाने वाला स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसडब्ल्यूए) का SWA अवार्ड्स इस साल 27 फरवरी को आयोजित होगा। यह इन पुरस्कारों का दूसरा ही साल है, लेकिन इन्हें लेकर अभी से फिल्म, टीवी और डिजिटल जगत में काफी उत्सुकता देखी जा ही है। पूरी तरह से हिंदी फीचर फिल्मों, टेलीविजन शो और वेब श्रृंखला के पटकथा लेखकों और गीतकारों को समर्पित इस पुरस्कार में न तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पैमाना और न ही स्टार पावर, टीआरपी या लोकप्रियता। यह विशुद्ध रूप से एक हुनर को सलाम करने का पुरस्कार माना जाता है।