फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: करण जौहर ने लॉन्च किए नए चेहरे और यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सोनू सूद ने की मदद, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 03 Mar 2022 07:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता करण जौहर ने आज तीन नए सितारों को लॉन्च किया है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम लक्ष्य लालवानी का है। वहीं संजय और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर और गुरफतेह पीरजादा भी इस फिल्म के जरिए अपनो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 10
बेधड़क - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता करण जौहर ने आज तीन नए सितारों को लॉन्च किया है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम लक्ष्य लालवानी का है। वहीं संजय और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर और गुरफतेह पीरजादा भी इस फिल्म के जरिए अपनो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। बता दें कि तीनों शशांक खेतान द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'बेधड़क' में अभिनय करेंगे। इस खबर को साझा करते हुए, करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है।

Bedhadak: करण जौहर ने लॉन्च किए नए चेहरे, धर्मा प्रोडक्शन्स की 'बेधड़क' से अपना डेब्यू करेंगे 'लक्ष्य' व 'शनाया कपूर'
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में इन दिनों रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग चर्चा में है। ऐसे में सभी लोग यूक्रेन में रह रहे लोगों के लिए चिंतित नजर आ रहे हैं। इसी बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर भी देश में चिंता का माहौल है। ऐसे में सरकार लगातार अपने लोगों को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही है। इसी बीच अब अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर मुश्किल में पड़े लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। अभिनेता ने हाल ही में यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। यूक्रेन से लौटे कई छात्रों ने बताया कि युद्ध के हालात के बीच किस तरह सोनू और उनकी टीम में छात्रों की लगातार मदद की। हाल ही में सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।

Russia Ukraine War: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सोनू सूद ने की मदद, सोशल मीडिया पर हो रही वाहवाही
विज्ञापन

3 of 10
KGF Chapter 2 - फोटो : insta
साल 2018 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म केजीएफः चैप्टर 1 की सक्सेस के बाद दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट यानी केजीएफ 2 का इतंजार है। फिल्म के कई सारे पोस्टर्स भी रिलीज किए जा चुके हैं। अब यश और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म से जुड़ी एक और अहम जानकारी सामने आई है। मेकर्स ने एलान किया है कि 27 मार्च शाम 6 बजकर 40 मिनट पर केजीएफ 2 (KGF Chapter 2) का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इस घोषणा के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी साझा किया गया है जिसमें यश का लुक काफी दमदार है। 

KGF Chapter 2: 27 मार्च को आएगा KGF 2 का ट्रेलर, 14 अप्रैल को रिलीज होगी यश और संजय दत्त की फिल्म
 

4 of 10
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 के दौरान सबसे पसंदीदा जोड़ी में शुमार रहे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज हो  गया है। वीडियो का नाम है रुला देती है। गाना रिलीज होते ही लोगों के बीच छा चुका है। वीडियो में दोनों समुंदर के किनारे रोमांस का तड़का लगा रहे हैं। इस गाने में दोनों के एक-दूसरे के लिए भरपूर इमोशन देखने को मिल रहे हैं। रोमांस से लेकर ब्रेकअप तक के हर सफर को गाने में खूबसूरती से पिरोया गया है। गाने में तेजस्वी और करण के एक्सप्रेशन भी जबरदस्त हैं।

Rula Deti Hai Video: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज, रोमांस से ब्रेकअप तक दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
 
विज्ञापन

5 of 10
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपने घुटने की सर्जरी कराई है। रणदीप इस वक्त मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी। हुड्डा को 1 मार्च को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले साल 2020 में भी रणदीप हुड्डा की एक सर्जरी करनी पड़ी थी। उस वक्त उनके पैर का ऑपरेशन किया गया था।

Surgery: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कराई घुटने की सर्जरी, वेब सीरीज के सेट पर हुए थे घायल
विज्ञापन

6 of 10
Ranveer Singh In jayeshbhai jordaar - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यशराज फिल्म्स ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की रिलीज डेट घोषित कर दी है। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से लगे प्रतिबंधों के कारण यह फिल्म लगातार टलती आ रही थी, हालांकि अब रणवीर सिंह सिनेमाघरों में अपना जादू बिखरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आधिकारिक ट्वीट के मुताबिक यशराज बैनर की यह फिल्म 13 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यशराज द्वारा जारी वीडियो में रणवीर सिंह ने मजेदार अंदाज में अपनी फिल्म जयेशभाई जोरदार की रिलीज डेट घोषित की है। गौरतलब है कि इस दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'मिशन मजनूं' और आयुष्मान खुराना की 'अनेक' भी रिलीज होने के लिए तैयार है।

Jayeshbhai Jordaar Release: सामने आई रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की रिलीज डेट, यशराज फिल्म्स ने जारी किया वीडियो
विज्ञापन

7 of 10
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी इन दिनों देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में नजर आईं अभिनेत्री आलिया अपने दमदार अभिनय से सभी की वाहवाही लूट रही हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में फिल्म के रिलीज होते ही मेकर्स को इसके शानदार कलेक्शन की भी उम्मीद थी। हालांकि,  फिल्म ने अपने पहले दिन धीमी रफ्तार से कमाई करे अपनी शुरुआत की।

Gangubai Collection Day 6: छठवें दिन धीमी पड़ी गंगूबाई की रफ्तार, अब तक आलिया की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

8 of 10
kim kardashian and Kanye west - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर अपने मतभेदों को लेकर चर्चा में रहने वाले किम कार्दशियन और उनके पति कान्ये वेस्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यह एक- दूसरे से अलग हो चुका है। लेकिन फिर भी आए दिन सोशल मीडिया और अदालत पर दोनों एक दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं। कान्ये के जुबानी हमले से परेशान किम ने हाल ही में कोर्ट से अपने स्टेट्स को सिंगल करवाने के लिए लिखित अनुमति मांगी थी। इसी बीच मामले में सामने आ रही खबरों के मुताबिक कोर्ट ने इस केस में किम कार्दशियन के पक्ष में फैसला सुनाया है। विदेशी मीडिया के मुताबिक कोर्ट ने उन्हें  खुद को सिंगल कहलवाने की मंजूरी दे दी है।

Kim Kardashian Kanye West: कोर्ट ने किम कार्दशियन के पक्ष में सुनाया फैसला, कानूनी तौर पर मिली 'सिंगल' स्टेटस की मंजूरी

9 of 10
विदिशा श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारतीय टेलीविजन के तमाम लोकप्रिय किरदारों में शुमार हो चुका धारावाहिक ‘भाबीजी घर हैं’ का किरदार अनिता भाबी एक बार फिर नई पहचान पाने वाला है। अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव को इस सीरियल में अनिता भाबी का मशहूर किरदार मिला है। तमाम भाषाओं की फिल्मों और धारावाहिकों में अपना हुनर दिखा चुकीं विदिशा की इस धारावाहिक में एंट्री को लेकर अटकलो का बाजार काफी दिनों से गर्म रहा है। अब खुद विदिशा ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह धारावाहिक ‘भाबीजी घर हैं’ की अनीता भाबी बन चुकी हैं।

Bhabiji Ghar Par Hain: बदल गया धारावाहिक के लोकप्रिय किरदार का चेहरा, इस अभिनेत्री को मिला अनीता भाबी बनने का मौका
विज्ञापन

10 of 10
करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
टेलीविजन के मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा एक बार फिर अपने फैंस का मनोरंजन करने को तैयार हैं। बीत दिनों बिग बॉस 15 के बतौर प्रतियोगी नजर आए एक्टर करण कंद्रा अब जल्द ही एक और रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं। अभिनेता अब जल्द ही एकता कपूर और कंगना रणौत के चर्चित रियलिटी शो लॉकअप में नजर आने वाले हैं। इस बारे में ऑल्ट बालाजी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है।

Lock Upp: कंगना रणौत की जेल के जेलर बनेंगे करण कुंद्रा, सभी कैदियों के साथ खेलेंगे अत्याचारी खेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें