फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shibani Dandekar: शिबानी दांडेकर ने फिर बदल लिया अपना नाम, इंस्टाग्राम बायो से 'मिसेज अख्तर' हटाया

Thu, 03 Mar 2022 07:01 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिबानी दांडेकर - फोटो : Instagram
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने हाल ही में शादी की है। दोनों ने फरवरी में शादी की थी। उनकी शादी किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी है। शिबानी ने फरहान की दुल्हनिया बनने के बाद अपना नाम बदल लिया था। इंस्टाग्राम पर शिबानी ने अपना नाम मिसेज अख्तर कर लिया था। वहीं उन्होंने अपने बायो में भी बदलाव किया लेकिन एक बार फिर शिबानी ने अपना नाम इंस्टाग्राम पर नाम बदल लिया है। उन्होंने 'मिसेज अख्तर' को बायो से हटा लिया है।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शिबानी दांडेकर - फोटो : Instagram
बता दें कि शिबानी ने पहले अपने बायो में प्रोड्यूयर, प्रजेंटर, एक्ट्रेस, सिंगर और मिसेज अख्तर जोड़ा था। अब उनका बायो 'प्रोड्यूसर, प्रजेंटर,एक्ट्रेस और सिंगर' है। हालांकि, इंस्टाग्राम में शिबानी ने फरहान अख्तर का सरनेम लगा रखा है। अपना बायो बदलने के साथ ही शिबानी दांडेकर ने अपनी सास शबाना आजमी की आने वाली फिल्म 'हालो' का टीजर शेयर किया है। शिबानी ने स्टोरी शेयर कर लिखा कि 'यह शानदार है। हालो सीरीज में शबाना जी को देखने का इंतजार अब नहीं हो रहा है। 24 मार्च सुपर एक्साइटेड और सुपर प्राउड'।
विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर वेडिंग वेन्यू - फोटो : insta
शादी में कई बॉलीवुड स्टार हुए शामिल
फरहान और शिबानी की शादी बेहद प्राइवेट रही। उनकी शादी में सिर्फ फैमिली और उनके दोस्त शामिल हुए। दोनों की शादी जावेद अख्तर के फार्म हाउस में हुई थी। जिसमें जावेद अख्तर, उनकी पत्नी शबाना, फरहान की मां हनी ईरानी, बहन जोया अख्तर, शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर, दोस्त रिया चक्रवर्ती, एक्टर हृतिक रोशन सहित कई सेलिब्रेटीज शामिल हुए। 

4 of 5
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : insta-smarty_club7
शिबानी ने कराया था टैटू
शिबानी ने अपने कोर्ट मैरिज की ही तारीख को अपने हाथ पर टैटू कराया था। जिसकी उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी। तस्वीरों में शिबानी गोल्डन वर्क वाली शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। अपने इस गेटअप के साथ उन्होंने बालों का हाई बन बनाया था, जो उन्हें और भी गॉर्जियस बना रहा था। साथ ही लाइट मेकअप और सिंपल ईयररिंग ने उनके इस लुक को और भी स्टाइलिश बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिबानी दांडेकर - फोटो : Instagram
प्रेग्नेंट होने की अफवाह भी उड़ी
शिबानी के कुछ आउटफिट्स को लेकर ट्रोलर्स ने शिबानी को खूब ट्रोल किया। दरअसल शादी के कुछ तस्वीरों में शिबानी का पेट उभरा हुआ दिखा था। जिसके बाद उनके प्रेग्नेंसी की खबर सुर्खियों में आ गई। हालांकि, अब शिबानी ने प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा किया और ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें