फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ईडी ने नोरा से की पांच घंटे पूछताछ और बयान पर परेश रावल ने मांगी माफी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Fri, 02 Dec 2022 08:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
नोरा फतेही-परेश रावल - फोटो : नोरा फतेही-परेश रावल
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होता है। फिल्मी सितारे कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। प्रशंसक भी अपने चहेते स्टार्स से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखना चाहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
नोरा फतेही - फोटो : insta

अभिनेत्री नोरा फतेही को आज 200 करोड़ की ठगी और सुकेश चंद्रशेखर मामले में पूछताछ के लिए सुबह दिल्ली के प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय बुलाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां अभिनेत्री से करीब पांच घंटे तक ईडी ने पूछताछ की। शाम करीब पांच बजे नोरा फतेही प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय से रवाना हुईं। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस से पहले भी कई बार पूछताछ हो चुकी है।  
Nora Fatehi: ईडी दफ्तर से रवाना हुईं नोरा फतेही, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब पांच घंटे तक हुई पूछताछ

विज्ञापन

3 of 11
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। लेकिन प्रचार के दौरान बंगालियों को लेकर की गई अपनी एक टिप्पणी को लेकर वह विवादों में फंस गए हैं। उन्होंने महंगे गैस सिलेंडर को बंगालियों से जोड़ते हुए ऐसे बयान दिया कि वह आलोचनाओं का शिकार हो गए, जिसके बाद अब उन्होंने माफी मांग ली है।
Paresh Rawal: ‘सस्ते गैस सिलेंडर से बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे’, परेश रावल के बयान पर मचा बवाल, मांगी माफी

4 of 11
सर्कस - फोटो : social media
कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रोहित शेट्टी ने साल 2022 के खत्म होने से पहले ही अपना धमाका कर दिया है। 'सर्कस' फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। इस फिल्म के जरिए रणवीर सिंह डबल धमाका लेकर आए हैं। वहीं दीपिका पादुकोण ने भी फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।
Cirkus Trailer: 'सर्कस' में रणवीर सिंह का डबल धमाका, 'गोलमाल' से जुड़े तार, जारी हुआ फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर
विज्ञापन

5 of 11
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दे चुकी है। 'राम सेतु' को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। फिल्हाल दर्शकों को यह फिल्म फ्री में उपलब्ध नहीं होने वाली है। दर्शकों को इसे देखने के लिए अपनी जेब ढीली करनी होगी। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है।
Ram Setu On OTT: अक्षय कुमार की 'राम सेतु' ओटीटी पर रिलीज, फिल्म देखने के लिए देना होगा अतिरिक्त शुल्क
विज्ञापन

6 of 11
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए हैं। उनकी कोहनी टूट गई है और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोट लग गई है। सिंगर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। बता दें कि डॉक्टर ने उनको अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।
सीढ़ियों से गिरे जुबिन नौटियाल, सिर और पसली में लगी चोट, जानिए अब कैसी है सिंगर की हालत
विज्ञापन

7 of 11
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेत्री हंसिका मोटवानी जल्द ही बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के साथ शादी करने जा रही हैं। दोनों जयपुर में भव्य अंदाज में शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी के कार्यक्रम जयपुर में शुरू हो गए हैं। हंसिका मोटवानी की मेहंदी की रस्म की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं। लाल और पीले रंग के एथनिक आउटफिट में हंसिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ऑक्सडाइज झुमके कैरी किए हैं, जबकि मंगेतर सोहेल ने पीच और क्रीम एथनिक लुक चुना है।
Hansika Motwani: अपनी मेहंदी की रस्म में लाल शरारा पहन ठुमकती नजर आईं हंसिका मोटवानी, तस्वीरें हो रहीं वायरल

8 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान इन दिनों फिल्मों में अपने कमबैक को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता अगले साल धमाकेदार फिल्मों के साथ फिल्मी पर्दे पर छाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दशकों तक हिंदी सिनेमा के रोमांस किंग के रूप में राज करने के बाद शाहरुख खान ने अब एक्शन फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई है। शाहरुख खान काफी लंबे समय बाद 'पठान' में एक्शन अवतार में नजर आने  वाले हैं। इसके बाद भी हाल ही में अभिनेता ने खुलासा किया है कि उन्हें कोई एक्शन फिल्मों में लेना नहीं चाहता था, जिसे सुन सब चौंक गए हैं।
Shahrukh Khan: रोमांस के किंग पर सवार हुआ एक्शन का भूत! बोले- अब मैं मिशन इंपॉसिबल जैसी फिल्में करना चाहता हूं

9 of 11
झरना दास - फोटो : सोशल मीडिया

ओडिया फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेत्री झरना दास का निधन हो गया। उन्होंने 1 दिसंबर की देर रात कटक के चांदनी रोड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री वृद्धावस्था की बीमारियों से पीड़ित थीं और पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झरना दास के निधन पर दुख व्यक्त किया। 
दुखद: दिग्गज उड़िया अभिनेत्री झरना दास का निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

 

10 of 11
एलन मस्क, कान्ये वेस्ट - फोटो : insta

एलन मस्क ने जब से ट्वीटर का अधिग्रहण किया है, वह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। फिलहाल अब अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कान्ये वेस्ट की एक विवावित पोस्ट के बाद ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया है। हालांकि इसे लेकर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है। जहां कई लोग मस्क के इस फैसले से सहमत हैं तो वहीं कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल जानते हैं कि आखिर क्यों किया गया कान्ये वेस्ट का अकाउंट सस्पेंड।
Kanye West Twitter: अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का ट्वीटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, एलन मस्क ने इसलिए उठाया सख्त कदम

विज्ञापन

11 of 11
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' देशभर में पसंद किया जाता है। शो के हर एपिसोड का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस शो में जहां बिग बी प्रतिभागियों से जनरल नॉलेज के सवाल पूछते नजर आते है, वहीं प्रतिभागियों के साथ दिलचस्प चर्चा भी करते नजर आते हैं। इस शो का आगामी एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। दरअसल इस बार अमिताभ बच्चन अपने शो में नन्हे मेहमानों का स्वागत करते दिखेंगे। 
KBC 14: 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर नन्हे प्रतिभागी ने किया अमिताभ बच्चन की नाक में दम, सीट छोड़ भागे बिग बी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें