ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की जमानत अर्जी पर 26 अक्तूबर, मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस बीच आर्यन की न्यायिक हिरासत 30 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को मादक पदार्थ रखने, इससे संबंधित साजिश, इसके सेवन, खरीद और तस्करी करने के आरोप में NCB ने तीन अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। बुधवार को विशेष एनडीपीएस अदालत ने आर्यन समेत बाकी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनके वकीलों ने तुरंत बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील दायर कर निचली अदालत के आदेश को चुनौती दे दी। आर्यन के पास से कुछ भी बरामद नहीं किया गया है लेकिन उसके दोस्त के पास से ड्रग्स मिले हैं। ऐसे में एनसीबी को शक है कि आर्यन ड्रग रैकेट का हिस्सा हो सकता है। आर्यन की चैट से एनसीबी को काफी कुछ जानकारी मिली है।
आर्यन को आज फिर झटका: आर्यन खान की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 30 अक्तूबर तक जेल में ही रहना होगा