फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: शाहरुख के समर्थन में आई चिन्मयी श्रीपदा, बताया कैसे किंग खान ने उनकी मां के पैर छुए

Thu, 21 Oct 2021 06:25 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में तितली गाना गाने वाली गायिका चिन्मयी श्रीपदा किंग खान के समर्थन में आगे आई हैं। उन्होंने शाहरुख खान को लेकर अपना अनुभव साझा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में तितली गाना गाने वाली गायिका चिन्मयी श्रीपदा किंग खान के समर्थन में आगे आई हैं। उन्होंने शाहरुख खान को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। चिन्मयी श्रीपदा ने कई ट्वीट किये हैं और लिखा है कि वह इस बात को कभी नहीं भूलेंगी कि शाहरुख ने उनको कैसा महसूस कराया है? उन्होंने लिखा कि सालों पहले जब मैंने चेन्नई एक्सप्रेस में तितली गाना गाया था, तो एक सुपरस्टार ने मुझे टैग किया और लिखा कि मेरी आवाज प्यार की तरह है।उन्होंने कहा कि अगर मुझे ठीक से याद है, तो यह पहली बार था जब किसी एक्टर ने मेरे गायन को अच्छा कहा था। मुझे याद है कि मैं एक ही वक्त में हंस और रो रही थी।
 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
चिन्मयी श्रीपदा ने आगे लिखा, मेरी मां ने देखा और एक लंबा ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, मैं चेन्नई एक्सप्रेस के ऑडियो लॉन्च में गई थी। एक व्यक्ति को याद आया कि मेरी मां ने एक लंबा निबंध लिखा था और मुझसे उन्हें सम्मान व्यक्त करने के लिए कहा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : ANI
कुछ घंटे बाद मैं अलविदा कह रही थी तो उसने कहा कि वह मेरी मां से बात करेगा। मुझे लगा वह मजाक कर रहा, लेकिन उन्होंने फोन लिया और मेरी मां से 15 मिनट बात की। चिन्मयी यहां किसी और शख्स के बारे में नहीं, बल्कि शाहरुख के बारे में कह रही हैं। चिन्मयी ने आगे लिखा कि शाहरुख ने उसे पूरी दुनिया में सबसे खास होने का एहसास कराया और फोन लौटा दिया। कई दिनों बाद जब शाहरुख चेन्नई आए तो उन्होंने मेरी मां के  पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने लिखा कि वह कभी यह नहीं भूल सकती हैं कि शाहरुख ने उनको और उनकी मां को कैसा महसूस कराया। चिन्मयी का कहना है कि शाहरुख के साथ यह संक्षिप्तम मुलाकात उनकी स्मृति में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान,अबराम खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस वक्त उनके परिवार के साथ जो कुछ भी हो रहा है, वह मेरी समझ से परे है। मैं प्रार्थना करती हूं कि उनका परिवार जिस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, सबकुछ जल्दी ठीक हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें