फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आर्यन खान को मिली जमानत और सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज ने पहली बार किया पोस्ट, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Thu, 28 Oct 2021 07:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आर्यन खान, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत दे दी है, लेकिन कल या शनिवार को ही आर्यन जेल से बाहर आ सकेंगे। तीन घंटे की लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने आर्यन समेत तीनों आरोपियों को बेल दे दी। आर्यन खान समेत बाकी तीनों आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है।  हालांकि, उन्हें आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी। अदालत से आदेश की कॉपी न मिलने के कारण तीनों को शुक्रवार या शनिवार तक रिहा किया जाएगा। ड्रग्स केस में लंबी सुनवाई के बाद 27 अक्तूबर को भी फैसला नहीं हो सका। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज सुनवाई पूरी हुई और आर्यन को बेल मिल गई। बॉम्बे हाईकोर्ट में दोपहर 3 बजे शुरू हुई सुनवाई के बाद शाम को 4.45 पर कोर्ट ने फैसला सुनाया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दी, लेकिन कल या शनिवार को ही हो पाएगी रिहाई

विज्ञापन

2 of 10
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता को फिल्म इंडस्ट्री में दो बार कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इस अनुभव के बारे में खुलकर बात की है। ईशा गुप्ता का कहना है कि जो लोग इंडस्ट्री से बाहर के होते हैं, उन्हें ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है। फिल्म उद्योग से जुड़े हुए परिवारों के बच्चों को कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ता। ईशा गुप्ता ने कहा कि एक बार मैंने जब फिल्म के प्रोड्यूसर के साथ सोने से मना किया, तो वह मुझे फिल्म से बाहर निकालना चाहता था। गौरतलब है कि अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत इमरान हाशमी के साथ फिल्म जन्नत 2 से की थी। इसके बाद वह रुस्तम, पलटन और बादशाहों जैसी फिल्मों में दिखीं। अब उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बातचीत की है।

ईशा गुप्ता का खुलासा: हमबिस्तर होने से मना किया तो फिल्म से निकालना चाहता था प्रोड्यूसर, दो बार होना पड़ा कास्टिंग काउच का शिकार!

विज्ञापन

3 of 10
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत का राजनीति से हमेशा ही गहरा संबंध रहा है। बॉलीवुड और टीवी जगत के बहुत से कलाकार राजनीतिक पार्टियों में शामिल होते हैं और कुछ सितारों को इसमें जबरदस्त सफलता भी मिली है। हाल ही में टीवी की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। काम्या ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी जॉइन की है। मुंबई कांग्रेस प्रेजिडेंट भाई जगताप, यूथ लीडर सूरज सिंह ठाकुर और वर्किंग प्रेसिडेंट चरण सिंह सापरा ने टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। काम्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। अब कांग्रेस में आने के बाद काम्या पंजाबी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की है जिस पर सभी की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

रिएक्शन: कांग्रेस में शामिल हुईं काम्या पंजाबी ने साझा कीं तस्वीरें, गौहर खान बोलीं- तुम एक अच्छी पार्टी के साथ हो...

4 of 10
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि निजी जिंदगी के बारे में बात करने से काम से ध्यान नहीं हटता है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि अगर आप पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं, तो काम से ध्यान हट जाता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मैंने कभी वास्तव में अपने निजी जीवन को लेकर ज्यादा बात नहीं की है। अभिनेत्री का कहना है कि वह लव सर के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और अगले साल अपनी फिल्म आने का इंतजार कर रही हैं।

श्रद्धा कपूर बोलीं: निजी जिंदगी के बारे में बात करने से नहीं हटता काम से ध्यान, सेट पर वापसी से खुश हूं

विज्ञापन

5 of 10
सुमित भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

कलर्स चैनल के शो ‘ससुराल सिमर का 2’ के मौजूदा प्लॉट में सिमर और आरव का रोमांस पूरे जोर पर है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और अपनी शादी से खुश हैं। हालांकि सुमित भारद्वाज अभिनीत एक नए किरदार की एंट्री से शो की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का 2’ में सुमित एक जुनूनी म्यूजिक कम्पोजर समर खन्ना की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। कहानी के नए मोड़ के मुताबिक आरव जल्द ही समर को सिमर का म्यूजिक एलबम बनाने के लिए कहने वाला है। ऊंचे दर्जे के बड़े आर्टिस्ट्स के साथ काम कर चुका यह कम्पोजर सिमर की क्षमता को लेकर पूरी तरह से यकीन में नहीं है, लेकिन अपना काम करने का फैसला करता है और सिमर से मिलता है। बस इसी के बाद सिमर की जिंदगी में नई हलचल होने वाली है जो धारावाहिक के दर्शकों को हैरान कर देगी।

Sasural Simar Ka 2: सुमित भारद्वाज की टेलीविजन पर वापसी, शो की कहानी में आएगा जबर्दस्त ट्विस्ट

विज्ञापन

6 of 10
सब्यसाची - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से ट्रोलिंग और बायकॉट का सिलसिला काफी बढ़ चुका है। जहां एक तरफ ब्रांड और कंपनियां अपने प्रोडेक्ट को प्रमोट करने के लिए हटकर कंटेंट बना रही हैं तो वहीं इन्हीं पर विवाद हो जा रहा है। हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची भी अपने नए कलेक्शन को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। सब्यसाची के क्रिएशन हमेशा से ही बेहद अनोखे और शानदार रहते हैं। उनकी कंपनी हमेशा साधारण सी चीजों को भी अलग अंदाज में पेश करती है जो लोगों को अक्सर पसंद आते हैं।
 

विवाद: मंगलसूत्र का ऐसा विज्ञापन कर ट्रोल हुए सब्यसाची, यूजर्स बोले- अंडरगारमेंट्स का एड है या मंगलसूत्र का?

विज्ञापन

7 of 10
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार उनकी प्रेमिका शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। शहनाज गिल ने सिद्धार्थ की मौत के लगभग दो महीने बाद सोशल मीडिया पर वापसी की है और एक पोस्ट साझा किया है। जिसे उनके प्रशंसकों की तरफ से भरपूर प्यार मिल रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने एक खूबसूरत बात लिखी है। यह एक पोस्टर है, जिसमें सिद्धार्थ और शहनाज खिलखिला रहे हैं। इस पोस्टर के जरिए शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी है। माना जा रहा है कि यह शहनाज की तरफ से सिद्धार्थ के लिए एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट हो सकता है। क्योंकि इसकी रिलीज तारीख 29 अक्तूबर यानी कि कल दोपहर 12 बजे लिखी गई है।

सोशल मीडिया: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार शहनाज ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- तू मेरा है और..

8 of 10
मिन्नाल मुरली - फोटो : सोशल मीडिया

एक सुपरहीरो का काम क्या होता है? बुराई को हराना और दुनिया को बचाना। और, क्रिसमस पर यही कुछ करने आ रहा है एक हिंदुस्तानी सुपरहीरो। उसकी सुपरपॉवर कुछ कुछ वैसी ही जैसी डीसी कॉमिक्स के हीरो शैजाम ने परदे पर दिखाई। इसके पास भी बिजली सी अलौकिक शक्ति है। इस सुपरहीरो फिल्म का नाम है, ‘मिन्नाल मुरली’ जिसका ट्रेलर नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को रिलीज किया है। 90 के दशक की कहानी कहती इस फिल्म में एक ऐसे आम आदमी की कहानी है जो बिजली की चपेट में आने के बाद सुपरह्यूमन बन जाता है। इस फिल्म में मलयालम फिल्मों के चहीते सितारे टोविनो थॉमस सुपरहीरो के एक अनदेखे अवतार में नजर आयेंगे। मलयालम के साथ-साथ यह फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़, हिन्दी और अंग्रेजी में भी रिलीज हो रही है।

Minnal Murali: नेटफ्लिक्स ने भी मैदान में उतारा सुपरहीरो, ‘मिन्नाल मुरली’ में दिखेगी बिजली की धमक

9 of 10
सामंथा रूथ प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने नागा चैतन्य के साथ इंस्टाग्राम से अपनी सारी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। सामंथा रूथ ने एक ही झटके में नागा चैतन्य के साथ अपनी सारी तस्वीरें हटा ली हैं। सामंथा ने अपनी शादी और छुट्टियों सहित कई तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। सामंथा ने नागा चैतन्य के साथ अपनी स्पेन की छुट्टी, एम्स्टर्डम यात्रा, राणा दग्गुबाती की शादी, क्रिसमस समारोह सहित अधिकांश तस्वीरों को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है।

दर्द: नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा ने इंस्टाग्राम से डिलीट कीं उनके साथ की तस्वीरें, नहीं रखना चाहती याद

विज्ञापन

10 of 10
एरिका फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस इन दिनों 'कुछ रंग प्यार के' शो में नजर आ रहीं हैं। लेकिन एरिका ने अचानक ही शो को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने घोषणा की है कि वो अब इस शो का हिस्सा नहीं होंगी। 27 अक्टूबर को एरिका फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से स्टोरी और उसके कैरेक्टर 'सोनाक्षी' को दिखाया जा रहा है उससे वह खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि इस सीजन में सोनाक्षी को कमजोर और कन्फ्यूज दिखाया गया है।

Tv: एरिका फर्नांडिस ने छोड़ा 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', कहा- 'ये सोनाक्षी कमजोर और कन्फ्यूज है'

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें