फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Gets Bail: आर्यन खान की बेल पर सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया, ट्वीट कर लिखी ये बात

Thu, 28 Oct 2021 06:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान को मिली जमानत - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग्स केस में जेल बंद अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बड़ी राहत मिली है। आर्यन खान की जमानत याचिका पर तीसरे दिन सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें बेल देने का फैसला किया है। आज यानी गुरुवार को आर्यन खान की जमानत याचिका पर दोपहर 3 बजे बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान कोर्ट में करीब दो घंटे तक सुनवाई चली और फिर आखिर में फैसला आर्यन खान के हक में आया। हालांकि, आर्यन खान आज जेल से बाहर नहीं आएंगे। वह कल या परसों ही जेल से बाहर आ पाएंगे।
 
आर माधवन ने भगवान को कहा- शुक्रिया
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद तमाम सेलिब्रिटीज ने शाहरुख खान का खुलकर सपोर्ट किया था ऐसे में अब आर्यन की रिहाई पर बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आर माधवन ने कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया। माधवन ने लिखा, ‘शुक्र है भगवान का। एक पिता होने के नाते मैं राहत महसूस कर रहा हूं। उम्मीद है कि सारी अच्छी और पॉजिटिव चीजें हों।’
 
विज्ञापन

2 of 5
sonu sood - फोटो : instagram/sonu sood
सोनू सूद ने किया ट्वीट
आर्यन खान की बेल पर अभिनेता सोनू सूद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा है, 'समय जब न्याय करता है तब गवाहों की जरूरत नहीं होती।’
 
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा भास्कर ने जताई खुशी
इसके अलावा, आर्यन की जमानत पर स्वरा भास्कर ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘फाइनली।’ इसके साथ ही स्वरा भास्कर ने ताली बजाने वाले कई सारे इमोजी भी लगाए हैं। स्वरा के इस एक शब्द से ही साफ है कि, वह आर्यन खान की बेल से काफी ज्यादा खुश हैं।
 

4 of 5
दो अक्तूबर को आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। - फोटो : अमर उजाला
ड्रग्स केस में आर्यन खान के साथ बॉम्बे हाईकोर्ट ने अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी है। अदालत शुक्रवार को अपना विस्तृत आदेश देगी। साथ ही ये सभी कोर्ट के आदेश की कॉपी मिलने के बाद ही जेल से बाहर आ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई पहुंचे पूर्व अटॉनी जनरल मुकुल रोहतगी - फोटो : ANI
आर्यन खान का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा को तीन दिन की दलीलें सुनने के बाद जमानत दे दी है। विस्तृत आदेश कल दिया जाएगा। उम्मीद है कि वे सभी कल या शनिवार तक जेल से बाहर आ जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें