कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों के खुलते ही बॉक्स-ऑफिस पर बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी है। अक्षय कुमार की बेल-बॉटम के साथ कंगना रणौट की बहुचर्चित फिल्म 'थलाइवी'। पहले हफ्ते में दोनों फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया। लेकिन ओटीटी प्लेटफोर्म्स पर फिल्म के रिलीज होते ही लोगों ने इन फिल्मों में खूब दिलचस्पी दिखाई।
कंगना की फिल्म थलाइवी भारत के बाद वर्ल्ड वाइड भी रिलीज हुई है और रिलीज होते ही इस फिल्म ने धमाल मचा दिया है। इससे कंगना की खुशी का ठिकाना नहीं है। कंगना की ये फिल्म पाकिस्तान में भी धूम मचा रही है। कंगना ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर से जुड़े स्क्रीनशॉट्स साझा कर फैंस को यह खुशखबरी दी है।
Thalaivii:पाकिस्तान में ट्रेंड हुई कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी', बोलीं- देशद्रोही सिर्फ भारत में ही नहीं हैं...