ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'फाइटर' इस साल की पहली बड़ी रिलीज होने जा रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म कल यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। 'फाइटर' एक हवाई एक्शन ड्रामा है, जो ऋतिक रोशन द्वारा अभिनीत भारतीय वायु सेना के पायलट के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश की रक्षा के अपने मिशन में विभिन्न चुनौतियों और खतरों का सामना करता है। दीपिका पादुकोण उनकी प्रेमिका और साथी पायलट की भूमिका में हैं, जबकि अनिल कपूर उनके गुरु और कमांडर के किरदार में नजर आने वाले हैं। दुनियाभर के फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, खाड़ी देशों में 'फाइटर' की रिलीज को लेकर निराशाजनक खबर सामने आई है, जिससे फैंस को तगड़ा झटका लगना लाजमी है। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर और अन्य लोग भी सहायक भूमिकाओं में हैं।