फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: उपनाम का इस्तेमाल नहीं करते ये फिल्मी सितारे, लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम भी शामिल

Wed, 24 Jan 2024 01:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सेलेब्स कई बार सफलता हासिल करने के लिए अपना नाम बदल लेते हैं या फिर नाम की स्पेलिंग में थोड़ा बदलाव कर लेते हैं। हालांकि, कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने पूरे करियर में अपने नाम के साथ सरनेम का इस्तेमाल नहीं किया है। आइए जानते हैं ऐसी हस्तियों के बारे में...
Shah Rukh Khan: शाहरुख की 'चक दे इंडिया' के लिए नहीं बना था 'मौला मेरे' गाना, सलीम मर्चेंट ने किया खुलासा
विज्ञापन

2 of 7
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल
काजोल का पूरा नाम काजोल मुखर्जी हुआ करता था। अभिनेता अजय देवगन से शादी के बाद वे काजोल मुखर्जी देवगन बन गईं, लेकिन काजोल ने कभी भी दोनों उपनामों में से किसी का भी इस्तेमाल नहीं किया। कहा जाता है कि माता-पिता के अलग होने के बाद काजोल ने अपना सरनेम हटा दिया था। काजोल की मां अभिनेत्री तनुजा और पिता का नाम शोमू मुखर्जी है। साल 2008 में अभिनेत्री के पिता का निधन हो गया था।
विज्ञापन

3 of 7
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू
तब्बू का पूरा नाम तब्बसुम हाशमी है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपने नाम को छोटकर तब्बू रख लिया। इसके साथ अभिनेत्री ने कभी सरनेम नहीं लगाया। तब्बू अभिनेत्री फराह की छोटी बहन और शबाना आजमी, तन्वी आजमी और बाबा आजमी की भतीजी हैं।

4 of 7
वैजयंतीमाला
वैजयंतीमाला 
वेटरन एक्ट्रेस वैजयंतीमाला कई हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुकी हैं। वे भी नाम के साथ सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती हैं। अभिनेत्री का पूरा नाम वैजयंतीमाला रमन है। उनका नाम ही इतना बड़ा है, शायद इसीलिए उन्होंने कभी अपना उपनाम नहीं इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

5 of 7
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा
रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है, लेकिन उन्होंने इसे छोटा करके रेखा कर दिया और कभी अपना उपनाम नहीं लगाया। इसके अलावा एक वजह यह भी है कि रेखा के अपने पिता से रिश्ते अच्छे नहीं थे, शायद इसलिए कि उन्होंने कभी अपना सरनेम नहीं लगाया।
विज्ञापन

6 of 7
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को बॉलीवुड के हीमैन के नाम से जाना जाता है। इस उम्र में भी वे फिल्मों में लगातार सक्रिय हैं। धर्मेंद्र का पूरा नाम धरम सिंह देओल है, लेकिन फिल्मों में आने के बाद वे धर्मेंद्र बन गए और लोगों ने उन्हें इस नाम से बहुत प्यार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा
गोविंदा की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। 90 के दशक में अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों को जीतने वाले गोविंदा का पूरा नाम गोविंदा अरुण आहूजा है, लेकिन फिल्मी दुनिया में आने के बाद उन्होंने इसे छोटा करके गोविंदा कर लिया।
Sher Khul Gaye BTS: फाइटर के गाने शेर खुल गए का बीटीएस वीडियो जारी, ऋतिक-दीपिका के साथ मस्ती करते दिखे रणवीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें