फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोज खान की इस बेटी को नहीं थी हीरोइन बनने की आजादी, कर गई ऐसा काम हो गया ऊंचा नाम

Thu, 18 May 2017 11:18 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 9
लैला खान फर्नीचरवाला
आमतौर पर जहां फिल्म स्टार्स के बच्चे एक्टिंग में ही करियर बनाने का सपना देखते हैं और कई उस सपने को साकार कर भी लेते हैं वहीं कुछ स्टार्स के बच्चे ऐसे भी रहे जिन्हें फिल्मों से दूर रखा गया, खासकर कि लड़कियां।

जैसे कि कपूर खानदान की परंपरा रही कि उनके खानदान की कोई भी बेटी फिल्मों में काम नहीं करेगी ( वो बात अलग है कि करीना और करिश्मा अपनी मां की जिद की वजह से फिल्मों आ गईं) उसी तरह फिरोज खान के परिवार की भी कोई लड़की फिल्मों में नहीं आई।
विज्ञापन

2 of 9
लैला खान फर्नीचरवाला
शायद इसीलिए उनकी बेटी लैला खान एक्टिंग की दुनिया से दूर ही रहीं। जहां लैला के भाई फरदीन खान एक वक्त पर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रहे, वहीं खुद लैला फिल्मों की एबीसीडी भी नहीं सीख पाईं। लेकिन ऐसा नहीं है कि आज वो असफल हैं या गुमनाम हैं।
विज्ञापन

3 of 9
लैला खान फर्नीचरवाला
आज लैला खान का अपना ही नाम है। उनकी पहचान ना तो अपने पिता के नाम से है ना ही भाई के नाम से, बल्कि आज उनकी पहचान उनके काम की वजह से है।

4 of 9
लैला खान फर्नीचरवाला
लैला खान एक जानी-मानी आर्टिस्ट हैं और पेंटिंग बनाती हैं। इंडिया ही नहीं विदेशों मे भी वो अपनी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगा चुकी हैं। उनकी पेंटिंग दुनियाभर में पॉपुलर हैं।
विज्ञापन

5 of 9
लैला खान फर्नीचरवाला
लैला खान ने लंदन के स्लेड स्कूल ऑफ फाईन आर्ट से फाईन आर्ट में ट्रेनिंग ली और इसके बाद उन्होंने लंदन के ही सेंट मार्टिंस स्कूल ऑफ आर्ट से आर्ट की पढ़ाई की। लैला चाहतीं तो एक्टिंग में अपना करियर बना सकती थीं क्योंकि उनके पिता जाने-माने एक्टर और फिल्ममेकर थे और भाई भी फिल्मों में था, लेकिन घर की बेटियों पर बंदिशों के चलते वो ऐसा नहीं कर पाईं। इसका जिक्र लैला खान ने 2009 में दिए एक इंटरव्यू में भी किया था।
विज्ञापन

6 of 9
लैला खान फर्नीचरवाला
उनकी पेंटिंग्स को नीलामी से लेकर दान, चैरिटी और फंड कलेक्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जा चुका है। अपने इस काम के जरिए वो लाखों जरूरतमंदों की मदद कर चुकी हैं।
विज्ञापन

7 of 9
लैला खान फर्नीचरवाला
ये वाकई फक्र वाली बात है कि फिल्मों से दूर रखे जाने पर भी लैला खान ने अपना टैलेंट दिखाया और साबित कर दिया कि अगर मौका मिले तो बेटियां बेटों से कम नहीं होतीं। आज दुनियाभर में उनकी तूती बोलती है।

8 of 9
लैला खान फर्नीचरवाला
लेकिन जहां लैला खान आज प्रोफेशनल फ्रंट पर तरक्की कर रही हैं वहीं उनकी निजी जिंदगी किसी दुखभरे सैलाब से कम नहीं रही। लैला खान ने पहले दिल्ली के रहने वाले रोहित राजपाल से हुई थी लेकिन किसी वजह से वो शादी नहीं चली और दोनों को अलग होना पड़ा।
विज्ञापन

9 of 9
लैला खान फर्नीचरवाला
इसके बाद लैला खान ने फरहान फर्नीचरवाला से शादी की जो एक्ट्रेस पूजा बेदी के एक्स-हस्बैंड हैं। फरहान फर्नीचरवाला का अपना खानदानी बिजनेस है फर्नीचर का जो 100 सालों से चल रहा है और लैला उसमें भी मदद करती हैं। अपने पति के काम में वो डिजाइनिंग और क्रिएटिव आइडियाज के जरिए मदद करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें