फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ की 'एकता कपूर' है अमिताभ बच्चन की ये 'बहन', अरबों का है टर्नओवर

Thu, 18 May 2017 11:18 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 10
राधिका शरत कुमार
क्या आपको अमिताभ बच्चन की फिल्म 'आज का अर्जुन' याद है जिसमें अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए अमिताभ पूरे सिस्टम से लड़ जाते हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की बहन का किरदार निभाया था एक्ट्रेस राधिका शरत कुमार ने।
विज्ञापन

2 of 10
राधिका शरत कुमार
इस फिल्म में राधिका अमिताभ बच्चन और जया प्रदा जैसे बड़े स्टार्स के सामने अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं, लेकिन आप हैरान रह जाएंगे जब पता चलेगा कि राधिका आज साउथ में टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। सही मायनों में उन्हें वहां की एकता कपूर माना जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 10
राधिका शरत कुमार
राधिका आज एक सक्सेसफुल टीवी प्रोड्यूसर, बिजनेसवूमन हैं जो तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। उन्होंने रादान मीडियावर्क्स प्राइवेट इंडिया लिमिटेड के नाम से एक प्रोडक्शन हाउस खोला हुआ है जिसके बैनर तले वो कई सुपरहिट और सफल टीवी शोज बना चुकी हैं। इस प्रोडक्शन हाउस की कर्ता-धर्ता राधिका ही हैं।

4 of 10
राधिका शरत कुमार
अपने तीन दशक से भी लंबे करियर में राधिका ने 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया जिनमें तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्में भी शामिल हैं। फिल्मों के अलावा राधिका कई टीवी शोज भी प्रोड्यूस कर चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 10
राधिका शरत कुमार
राधिका ने बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री 1979 में आई फिल्म 'हमारे तुम्हारे' से की थी लेकिन उन्हें पहचान मिली 1990 में आई फिल्म 'आज का अर्जुन' से। इस फिल्म में उनके मॉडर्न ख्यालों वाली लड़की के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन

6 of 10
राधिका शरत कुमार
इसके बाद चंद और फिल्मों में किस्मत आजमाकर राधिका ने वापस क्षेत्रीय फिल्मों का रूख कर लिया और वहां अपना सिक्का जमाया।
विज्ञापन

7 of 10
राधिका शरत कुमार अपने पति के साथ
आज राधिका फिल्मों में तो नाम कमा ही रही हैं साथ ही टीवी इंडस्ट्री पर भी राज कर रही हैं। एक से बढ़कर एक अवॉर्ड उनकी झोली में हैं।

8 of 10
राधिका शरत कुमार अपनी बेटी के साथ
राधिका साउथ के 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं और कई फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ एक्टिंग के लिए उन्हें तमाम तरह के अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है।

9 of 10
राधिका शरत कुमार अपनी बेटी के साथ
राधिका ने एक्टर से नेता बने आर शरत कुमार की पत्नी हैं। आर शरत कुमार से पहले राधिका ने दो शादियां की थीं लेकिन वो चली नहीं। उनकी पहली शादी एक मलयाली डायरेक्टर से हुई लेकिन कुछ वक्त बाद ही तलाक हो गया।

इसके बाद उन्होंने रिचर्ड हार्डी नाम के एक ब्रिटिश नेशनल से शादी की जिससे उनकी एक बेटी है रेयान हार्डी। रेयान ने आईपीएल की एक टीम के खिलाड़ी अभिमन्यु मिथुन से शादी की। दोनों पिछले साल शादी के बंधन में बंधे।
विज्ञापन

10 of 10
राधिका शरत कुमार अपने बेटे राहुल के साथ
जबकि आर शरत कुमार से राधिका का एक बेटा है जिसका नाम राहुल शरत कुमार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें