फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dunki: 'डंकी' को सेंसर बोर्ड के सदस्यों से मिला स्टैंडिंग ओवेशन, शाहरुख खान की फिल्म का रिलीज से पहले जलवा

Tue, 19 Dec 2023 06:45 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। वहीं, इस मूवी ने सेंसर बोर्ड के सदस्यों का भी दिल जीत लिया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान अपनी इस वर्ष की तीसरी फिल्म 'डंकी' के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। राजकुमार और शाहरुख खान के बीच पहले सहयोग वाली इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। मूवी, एडवांस टिकट बुकिंग मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिससे साफ होता है कि फिल्म टिकट विंडो पर बंपर ओपनिंग लेगी। 'डंकी' को यूएई के वॉक्स सिनेमाज में आयोजित सेंसर बोर्ड स्क्रीनिंग के दौरान स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। इसके साथ ही इस फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

2 of 5
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' और 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। अब उनकी तीसरी फिल्म 'डंकी' जल्द ही पर्दे पर आने वाली है। फिल्म के लिए लोगों का जुनून देखने लायक है। फिल्म के गाने और ट्रेलर को फैंस ने जिस तरह का प्यार दिया है, उसे देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि किंग खान की यह फिल्म भी सुपरहिट साबित होगी। हाल ही में दुबई में प्रदर्शित की गई फिल्म को सेंसर बोर्ड समिति के सदस्यों से स्टैंडिंग ओवेशन मिला।
विज्ञापन

3 of 5
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की 'डंकी' को दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त उत्साह की गवाही फिल्म की बुकिंग के आंकड़े भी देते हैं, जो बहुत ही अद्भुत हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और फिल्म ने पहले ही 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया है। बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ शाहरुख खान दर्शकों के लिए प्यार, दोस्ती और घर वापसी से जुड़ी भावनाओं की गाथा पेश करने के लिए तैयार हैं। इसने वास्तव में दर्शकों को बड़े पर्दे पर इस प्यारी कहानी को देखने के लिए बांधे रखा है।

Animal: एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भूषण कुमार को बताया 'भाई', बोले- टी-सीरीज मेरे घर जैसा है

4 of 5
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
'डंकी' में कलाकारों की टोली है, जिसमें असाधारण प्रतिभाशाली अभिनेताओं द्वारा चित्रित रंगीन चरित्र हैं। 'डंकी', जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित है। अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, 'डंकी' 21 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Randeep Hooda: 'शुक्र है भागना नहीं पड़ा...', रणदीप हुड्डा ने पत्नी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार, शाहरुख हिंदी सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक राजकुमार हिरानी की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू भी हैं, यह एक नई जोड़ी है, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। 'डंकी' को बीते सप्ताह सीबीएफसी ने कुछ सुधार के साथ यू/ए सर्टिफिकेट देकर रिलीज को हरी झंडी दी। यह फिल्म 161 मिनट लंबी है। वहीं, मूवी में विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी हैं। 

Kangana Ranaut: कंगना रणौत भाजपा के टिकट पर लड़ेंगी 2024 का लोकसभा चुनाव? अभिनेत्री के पिता ने दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें