फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भूषण कुमार को बताया 'भाई', बोले- टी-सीरीज मेरे घर जैसा है

Tue, 19 Dec 2023 06:17 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संदीप रेड्डी वांगा और भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस जमकर धमाल मचा रही है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ से अधिक हो चुकी है, जो निरंतर जारी है। संदीप रेड्डी वंगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म दुनियाभर में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नौवीं फिल्म बन गई है। रणबीर कपूर समेत फिल्म की स्टारकास्ट के साथ-साथ इसके डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की भी खूब तारिफ हो रही। 
 
विज्ञापन

2 of 5
संदीप रेड्डी वंगा - फोटो : सोशल मीडिया
पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित इस फिल्म की कहानी को अपने अलग अंदाज और एक नए क्लेवर में प्रस्तुत करने के लिए हर कोई संदीप की रचनात्मकता की तारीफ कर रहा है। अब संदीप ने इसका श्रेय फिल्म के निर्माता भूषण कुमार को दिया। उन्होंने भूषण कुमार के साथ काम करने के अनुभव और अपने मजबूत रिश्ते के बारे में बयान जारी किया है। इसके साथ ही आगामी दिनों में ये जोड़ी और कौन-कौन से प्रोजेक्ट्स लेकर आ रही है, इसके बारे में भी बताया। 
विज्ञापन

3 of 5
संदीप रेड्डी वंगा और भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि संदीप रेड्डी वंगा और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार इस समय बॉलीवुड में सबसे मजबूत जोड़ी हैं। दोनों का एक दूसरे पर विश्वास और रचनात्मकता की छूट ने दर्शकों को सिनेमा के एक नए जायके से रूबरू कराया। चाहे वो शाहिद कपूर स्टारर 'कबीर सिंह' हो या फिर हालिया रिलीज 'एनिमल'। दोनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रूप से सफल रहीं। बैक-टू-बैक हिट देने के बाद संदीप रेड्डी वंगा और भूषण कुमार की ये जोड़ी यहीं नहीं रुकने वाली। इस जोड़ी की कई और फिल्में लाइन में हैं, जिनमें प्रभास स्टारर 'स्पिरिट', 'एनिमल पार्क' और अल्लू अर्जुन समेत कई स्टार की फिल्में शामिल हैं। 
20 Years Of Munna Bhai MBBS: मुन्नाभाई एमबीबीएस को आज 20 साल पूरे, संजय दत्त ने बताया कब बनेगा तीसरा पार्ट?

4 of 5
संदीप रेड्डी वांगा और भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक बयान जारी कर संदीप ने कहा कि भूषण कुमार फिल्म के दौरान पूरा सर्पोट करते हैं, जब निर्माता को आप पर पूरा भरोसा हो तो आप अपने काम पर खुलकर से फोक्स कर पाते हैं। संदीप ने कहा, 'भूषण जी के साथ फिल्म एनिमल को बनाना मेरे लिए बहुत ही सहज रहा, मेरी रचनात्मकता को उन्होंने जिस तरह की छूट दी वह मुझे टी-सीरीज में बिल्कुल मेरे घर जैसा लगा। उन्होंने फिल्म की लंबाई से लेकर अपने पंसद के गाने तक चुनने की छूट दी। एक डायरेक्टर को इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए होता। भूषण कुमार के रूप मुझे एक पार्टनर ही नहीं बल्कि एक भाई मिला है।'
Ayesha Omar: 'हर वक्त सताता है किडनैपिंग-रेप का डर', पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा पर आयशा उमर का बड़ा सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने संदीप को लेकर कहा, 'पहले दिन से लेकर आज तक हमारा संबध समय के साथ मजबूत हुए है। संदीप अब मेरे लिए परिवार जैसे हैं, जब उन्होंने मुझे फिल्म 'एनिमल' की कहानी सुनाई और बताया कि यह फिल्म पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित है, तो मैं तुरंत इसके लिए तैयार हो गया। आने वाले समय में हम कई और अच्छे प्रोजेकट पर काम करेंगें, जो दर्शकों का और भी मनोरंजन करेंगे।'
HanuMan Trailer: फिल्म 'हनुमान' का ट्रेलर रिलीज, इंडियन सुपरहीरो के अवतार में धमाल मचाने को तैयार तेजा सज्जा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें