श्रेयस तलपड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस तलपड़े ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैंने अपने आप को बड़ा डरा दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण था, अप्रत्याशित था। मुझे विश्वास था कि मैं अपने आहार, व्यायाम और स्वास्थ्य का ध्यान रख रहा हूं। जाहिर तौर पर वैक्सीन के बारे में भी सिद्धांत हैं... हम ऐसे लोगों के बारे में सुन रहे हैं जो बाहर काम कर रहे हैं या खेल रहे हैं और कुछ हो रहा है, या एक व्यक्ति जो अपना ख्याल रख रहा है और कुछ हो रहा है।' उन्होंने उन घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा जहां 30 और 40 साल के लोग हैं और उनके हृदय संबंधी बीमारियों की सूचना मिली है। साथ ही कई लोगों की अचानक मृत्यु हो गई है।