किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' ने सिनेमाघरों में भले ही बहुत शानदार प्रदर्शन नहीं किया। मगर, ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म की तारीफों का सिलसिला थम नहीं रहा। दर्शकों से लेकर फिल्मी सितारों तक, हर कोई इस फिल्म को देखने के बाद किरण राव का मुरीद हो गया है। इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी को भले ही प्रशंसा मिल रही है, लेकिन फिल्म में प्रतिभा द्वारा अभिनीत जया के किरदार को दुनिया भर की महिलाओं ने पसंद किया। उनके अभिनय ने जल्द ही फिल्म प्रेमियों का दिल जीत लिया है।