फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: 15 साल की उम्र में ही डीपफेक का शिकार हुई थीं जान्हवी, खुलासे के साथ की रश्मिका की तारीफ

Fri, 05 Jan 2024 12:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी तेलुगु फिल्म 'देवरा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में जान्हवी साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। अभिनेत्री ने हाल ही में, वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के भी दर्शन किए हैं। इससे पहले जान्हवी अपनी बहन खुशी कपूर के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में नजर आईं। अब एक साक्षात्कार में जान्हवी ने रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो का विरोध करने पर अभिनेत्री की प्रशंसा की है। जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड स्टार जान्हवी कपूर डीपफेक वीडियो के खिलाफ स्टैंड लेने के लिए अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की सराहना करने वाली नई सेलिब्रिटी बन गईं। अपने नए साक्षात्कार में, जान्हवी ने तस्वीरों का गलत इस्तेमाल और वीडियो प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स से निपटने के अपने अनुभव के बारे में बात की। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि जब वे सिर्फ 15 साल की थीं, तब उन्हें ऐसी डीपफेक तस्वीरें देखने को मिली थीं।

Chiranjeevi: चिरंजीवी ने पत्नी सुरेखा के साथ तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, गर्मजोशी से किया अभिवादन
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी ने स्वीकार किया कि उस समय, वे ऐसे मुद्दों पर बोलने से बचती थीं, उन्हें डर था कि अन्य लोग उनके कार्यों को ध्यान आकर्षित करने वाले ड्रामे के रूप में समझ सकते हैं। अपनी झिझक जान्हवी ने कहा, "मैं इस विषय को लेकर लाइमलाइट में नहीं दिखना चाहती थी। मुझे यह भी नहीं पता था कि मुझे डीपफेक या बदली हुई तस्वीरों के बारे में बोलने का अधिकार है। मुझे नहीं पता था कि मैं कुछ भी कह सकती हूं।"

Rajkumar Hirani: डंकी के बाद अब ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं राजकुमार हिरानी, लीड रोल में होंगे विक्रांत मैसी

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी ने आगे कहा, "मैं इस विषय के खिलाफ खड़े होने के लिए रश्मिका की सराहना करती हूं, उन्होंने खुद के लिए खड़े होकर सभी को प्रेरणा दी है। रश्मिका के बाद अब हर कोई इस विषय पर बिना डरे अपने विचार रख सकता है।"

Tauba Tera Jalwa Review: ‘गदर 2’ से कहां आकर गिरीं अमीषा पटेल?, जवाब जानने के लिए भी ये फिल्म देखना मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
'देवरा' की बात करें, तो इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर ब्लॉकबस्टर हिट 'जनता गैराज' के प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता कोराताला शिवा के साथ फिर से जुड़े हैं। जान्हवी कपूर पहली बार तेलुगु फिल्म में काम करने जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें