फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkumar Hirani: डंकी के बाद अब ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं राजकुमार हिरानी, लीड रोल में होंगे विक्रांत मैसी

Fri, 05 Jan 2024 11:12 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्रांत मैसी और राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी फिल्म 'डंकी' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। प्रभास स्टारर 'सलार' से मुकाबला होने के बावजूद डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, फिल्म की कहानी और उसके निर्देशन को लेकर डंकी के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की भी खूब तारीफ हुई। अब हिरानी एक फिर सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह डंकी नहीं, बल्कि उनका ओटीटी डेब्यू है।
विज्ञापन

2 of 5
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
डंकी की सफलता के बाद हिरानी अब ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने एक साक्षात्कार में इसकी पुष्टि भी की है। हिरानी के इस प्रोजेक्ट में 12वीं फेल प्रमुख विक्रांत मैसी लीड रोल में होंगे। बी-टाउन की गलियों में बीते कुछ दिनों से इसकी खूब चर्चा भी थी कि हिरानी विक्रांत मैसी के साथ ओटीटी पर डेब्यू करेंगे। आखिरकार अब इस खबर पर मुहर लग गई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डंकी के निर्देशक हिरानी ने कहा, 'मैं एक ओटीटी शो कर रहा हूं, जिसकी शूटिंग इस महीने (जनवरी) से शुरू हो जाएगी। मैं इससे जुड़ा हुआ हूं। हालांकि, इसका निर्देशन मैं नहीं कर रहा है। ये डिजनी प्लस हॉटस्टार का शो होगा, जिसमें विक्रांत लीड रोल में होंगे'। हिरानी ने आगे कहा, 'इस शो की अपनी एक जगह है। मैं इसके स्क्रिप्ट और इसे जिस तरह से आगे बढ़ाया गया है, मैं उससे खुश हूं। इस शो में मेरा अपना क्षेत्राधिकार है'।

4 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, विक्रांत मेसी की बात करें तो 12वीं फेल की सफलता के बाद से वे लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके किरदार की खूब सराहना हो रही है, जो आईपीएस मनोज शर्मा की रियल लाइफ पर आधारित है। इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने निर्देशित किया है। फिल्म में मैसी के अलावा अभिनेत्री मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी भी प्रमुख भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशि खन्ना और विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा विक्रांत के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में भी कई दिलचस्प फिल्में शामिल हैं। इनमें सनी सिंह के साथ 'यार जिगरी' और तापसी पन्नू के साथ 'फिर आई हसीन दिलरुबा' शामिल है, ये उनकी हिट फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का सीक्वल है। इसके अलावा विक्रांत राशि खन्ना के साथ एक रोमांटिक फिल्म में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें