फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन पर दीपिका पादुकोण के खुलासे से वित्त मंत्री के बयान पर ऋचा चड्ढा के तंज तक, पांच खबरें

Fri, 06 Dec 2019 06:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की शुमार दीपिका पादुकोण खुलकर अपनी बात रखती हैं। जब भी वो कैमरे का सामने आती हैं तो उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा ही नजर आता है। लेकिन हाल में दीपिका ने खुलासा किया कि वो डिप्रेशन के दौर से गुजर चुकी हैं और एक समय पर तो वो बेहोश भी हो गई थीं।

जब डिप्रेशन का शिकार हुई थीं दीपिका पादुकोण, काम करते हुए हो गई थीं बेहोश
विज्ञापन

2 of 5
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar - फोटो : Amar Ujala
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड और सुपरमॉडल शिबानी दांडेकर ने हाल ही में हुई एक घटना का अनुभव शेयर किया है। शिबानी ने बताया कि इन दिनों वो मुंबई में काफी असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने कभी ऐसा महसूस नहीं किया था। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में शिबानी ने कहा, 'हम लोग रोज पढ़ते हैं कि आज किसी महिला के साथ दुष्कर्म हो गया, या आज किसी की हत्या कर दी गई। ये बेहद निंदनीय और डरावना है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये क्या हो रहा है, हम प्रगति के नाम पर कहां जा रहे हैं।'

फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी के साथ दिन दहाड़े सड़क पर हुआ कुछ ऐसा, बोलीं- आज तक इतना डर कभी...
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : social media
देश में प्याज की कीमतों ने आम आदमी के बजट को बिगाड़ कर रख दिया है। इसकी कीमतों पर अंकुश लगाने के सरकारी प्रयास विफल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं बुधवार को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वह इतना लहसुन, प्याज नहीं खाती हैं। वह इस तरह के परिवार से आती हैं जहां ज्यादा प्याज-लहुसन का मतलब नहीं है। उनके इस बयान की राजनेता से लेकर आम जनता तक निंदा कर रही है। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर तंज कसा है। 

ऋचा चड्ढा ने वित्त मंत्री के प्याज पर विवादित बयान का उड़ाया मजाक, लिखा, 'उन्हें केक खाने...'

4 of 5
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर शेखर कपूर का आज जन्मदिन है। मि. इंडिया, युवा और दिल से जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने वाले निर्देशक शेखर कपूर अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। अक्सर उनके निशाने पर राजनेता होते हैं। उन्होंने बीते साल श्रीदेवी को नेशनल अवॉर्ड देने का विरोध किया था।

श्रीदेवी को नेशनल अवॉर्ड देने के खिलाफ था ये निर्देशक, कमेटी में किया था जमकर विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tanushree Dutta, Nana Patekar - फोटो : social media
भारत में मीटू आंदोलन की शुरुआत करने में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। तनुश्री ने अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत के संबंध में पुलिस द्वारा दायर 'बी समरी' रिपोर्ट का विरोध करते हुए गुरुवार को अदालत के समक्ष एक याचिका दायर की।

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ फिर खोला मोर्चा, अदालत में दायर की ये याचिका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें