फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी को नेशनल अवॉर्ड देने के खिलाफ था ये निर्देशक, कमेटी में किया था जमकर विरोध

Fri, 06 Dec 2019 05:09 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर शेखर कपूर का आज जन्मदिन है। मि. इंडिया, युवा और दिल से जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने वाले निर्देशक शेखर कपूर अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। अक्सर उनके निशाने पर राजनेता होते हैं। उन्होंने बीते साल श्रीदेवी को नेशनल अवॉर्ड देने का विरोध किया था।
विज्ञापन

2 of 5
shekhar kapur sridevi
साल 2018 में श्रीदेवी को मॉम फिल्म में अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (मरणोपरांत) का अवॉर्ड दिया गया। यह श्रीदेवी का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है। पर क्या आप जानते हैं कि शेखर कपूर नहीं चाहते थे कि बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड श्रीदेवी को दिया जाए।
विज्ञापन

3 of 5
shekhar kapur sridevi
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए श्रीदेवी के नाम की घोषणा करने से पहले शेखर कपूर ने कहा था, 'मैं वादा करता हूं यह इसलिए नहीं कि वह मेरे करीबी थीं। हर सुबह जब मैं यहां आता था मैं हर किसी से यही कहता था कि दोबारा वोट करते हैं। मैं सबकी तरफ देखता था, बात करता था और कहता था कि श्रीदेवी का नाम नहीं होना चाहिए... श्रीदेवी नहीं।'

4 of 5
Shekhar Kapur - फोटो : file photo
शेखर कपूर ने कहा था, 'अकसर हम वोट देते थे और हर बार श्रीदेवी का नाम सामने आता था। वो मैं था जो लड़ता था कि श्रीदेवी का नाम नहीं हो सकता। हम सब कहीं न कहीं इमोशनल रूप से श्रीदेवी से जुड़े हुए थे। मैं हमेशा कहता था कि उसे अवॉर्ड इसलिए मत दो क्योंकि वह अब हमारे बीच नहीं है। ऐसा करना और लड़कियों के साथ नाइंसाफी होगा। उन्होंने भी दस बारह साल मेहनत से काम किया है। उनके भी करियर की बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shekhar Kapur - फोटो : twitter
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन शेखर कपूर थे और 10 सदस्यीय पैनल में अभिनेत्री गौतमी ताडीमाला, निर्देशक पी शेषाद्रि, गीतकार मेहबूब, रंजीत दास, राजेश मपुस्कर, अनिरुद्ध रॉय चौधरी, लेखक इम्तियाज हुसैन, त्रिपुरारी शर्मा और रूमी जाफी शामिल थे। 

कार्तिक आर्यन को Kiss करता देख रोने लगी थीं मां, कहा- मैं मुंह काला करा रहा हूं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें