फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पप्पी नाम है हमारा': इस किरदार से चमकी थी दीपक डोबरियाल किस्मत, सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर बनाई पहचान

Tue, 31 Aug 2021 09:01 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में पप्पी के किरदार से सबको अपना दीवाना बना लेने वाले अभिनेता दीपक डोबरियाल एक सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनका साल 1975 में पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) में हुआ था। फिल्मी दुनिया में सपोर्टिंग रोल के तौर पर दीपक ने अपनी खास पहचान बनाई है। उनकी अदाकारी इतनी गजब की होती है कि वे लीड रोल पर भी भारी पड़ते दिखाई देते हैं। भले ही फिल्मों में दीपक डोबरियाल के रोल छोटे होते हैं लेकिन लोगों के दिमाग में बड़ा असर छोड़ जाते हैं। कॉमेडी से लेकर नेगेटिव किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों को चौंकाया है। फिर चाहे तनु वेड्स मनु में पप्पी हो या फिर दबंग 2 का गेंदा का। दीपक हर किरदार के अंदर घुस जाते हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।  

दीपक डोबरियाल ने लगभग पांच साल की उम्र में दिल्ली का रुख कर लिया था।  यहां उन्होंने कटवारिया सराय में अपनी स्कूल की पढ़ाई की। दीपक ने 1994 में अपनी एक्टिंग की शिक्षा थिएटर डायरेक्टर अरविन्द गौड़ से लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

2 of 5
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने 'तुगलक', 'अंधा युग', 'रक्त कल्याण', 'फाइनल सॉल्यूशन' कई सारे प्ले किए। साल 2003 में मुंबई आकर दीपक ने सबसे पहले विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मकबूल' में 'थापा' का एक छोटा रोल किया। इसके बाद साल 2004 में तिग्मांशु धूलिया की 'चरस-डी जॉइन्ट ऑपरेशन' और 2005 में विशाल भारद्वाज की ही 'ब्लू अम्ब्रेला' में छोटे-छोटे किरदार निभाए। 
विज्ञापन

3 of 5
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद साल 2006 में आई फिल्म 'ओमकारा' में दीपक ने राजन तिवारी का किरदार निभाया था। फिल्म में स्पेशल परफॉरमेंस के लिए उन्हें फिल्मफेयर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस फिल्म से दीपक को पहचान मिलनी शुरू हो गई। इसके बाद दीपक ने दिल्ली 6, 1971, दाएं या बाएं जैसी फिल्मों में काम किया। 

4 of 5
दीपक दोब्रियल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद साल 2011 में आई फिल्म 'तनु वेड्स मनु' से असली पहचान मिली। उनके किरदार 'पप्पी' बहुत फेमस हुआ था। दीपक को उस साल का बेस्ट कॉमिक एक्टर का स्टार गिल्ड अवार्ड भी मिला। इसके बाद वे कई फिल्मों नजर आए और अपने अभिनय से अपनी पहचान बनाते चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अभिनेता के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 17 जनवरी 2009 में लारा भल्ला के साथ शादी की। उनके दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें