फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: इन फिल्मों को करने से शाहरुख खान ने किया था मना, बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं ये फिल्में

Tue, 31 Aug 2021 07:15 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने डीडीएलजे, कुछ कुछ होता है जैसी कई  सुपरहिट फिल्मों में काम कर तीन दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है। शाहरुख के रोमांटिक अंदाज का आज भी हर कोई दिवाना है। फिल्म जगत के बड़े नामों में से एक शाहरुख खान कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों का दिल जीत चुके हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शाहरुख ने कुछ बॉक्स ऑफिस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कुछ फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे। तो आइए जानते है किंग खान की ठुकराई ऐसी ही कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
स्लमडॉग मिलेनियर - फोटो : सोशल मीडिया
स्लमडॉग मिलेनियर
ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में अनिल कपूर द्वारा निभाए गए क्विज शो होस्ट की भूमिका पहले शाहरुख खान को ऑफर की गई थी। हालांकि, अभिनेता ने इस रोल को करने से अस्वीकार कर दिया था। इस बारे में शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, "मैंने यह रोल इसलिए नहीं की क्योंकि होस्ट धोखेबाज और थोड़ा मतलबी था। और मैं ऐसा शो कर चुका हूं, तो लोगों को लगेगा कि मैंने भी ऐसा ही कुछ किया होगा। 
 
विज्ञापन

3 of 6
मुन्नाभाई एमबीबीएस - फोटो : सोशल मीडिया

मुन्नाभाई एमबीबीएस

संजय दत्त के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक मुन्नाभाई एमबीबीएस के लिए पहले शाहरुख खान से संपर्क किया गया था। हालांकि, एक्टर ने इसके लिए भी मना कर दिया था। दिलचस्प बात यह है कि उस समय इस फिल्म के लिए संजय दत्त को जिमी शेरगिल की भूमिका की पेशकश की गई थी।

4 of 6
लगान - फोटो : सोशल मीडिया

लगान

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म लगान, दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म में भुवन के रोल के लिए पहले शाहरुख खान को चुना गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। दरअसल, इस रोल के लिए ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन भी विचाराधीन थे। लेकिन बाद में इसके लिए आमिर खान को चुना गया। 

विज्ञापन

5 of 6
जोधा अकबर - फोटो : सोशल मीडिया

जोधा अकबर

आशुतोष गोवारिकर स्वदेश के बाद फिल्म जोधा अकबर के लिए शाहरुख खान के साथ फिर से जुड़ना चाहते थे, लेकिन अभिनेता ने फिल्म करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद इस फिल्म ऋतिक रोशन ने काम किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक था टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

एक था टाइगर

कबीर खान की जासूसी थ्रिलर फिल्म एक था टाइगर सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। हालांकि, इस फिल्म के लिए पहले शाहरुख खान से संपर्क  किया गया था। हालांकि, लेकिन लेकिन तारीखों में दिक्कतों के चलते उन्हें यह फिल्में छोड़नी पड़ी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें