क्रू
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में मुख्य किरदारों की केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है, लेकिन जिन लोगों ने बाद में इसे बड़े पर्दे पर देखा उन्हें कई बदलाव नजर आए। डिजिटल ट्रेलर के एक सीन में एयर होस्टेस की भूमिका निभा रही तब्बू प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वाले एक यात्री को आपत्तिजनक शब्द कहते हुए नजर आती हैं, लेकिन बड़े पर्दे पर जारी किए गए ट्रेलर में सेंसर बोर्ड ने इसको बदल दिया है।