अशोक कुमार और देविका रानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अशोक कुमार ऐसे बने हीरो
अशोक कुमार ने पहली बार बतौर अभिनेता फिल्म 'जीवन नैया' में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग के साथ गाना भी गाया था। दरअसल, अशोक कुमार को इस फिल्म में अचानक ही रोल मिल गया था। 'जीवन नैया' को अभिनेत्री देविका रानी और नज्म-उल-हसन के साथ फिल्माया जाना था, लेकिन शूटिंग के दौरान नज्म-उल-हसन की लड़ाई हो गई और वे सेट छोड़कर भाग गए। देविका बॉम्बे टॉकीज के मालिक हिमांशु की पत्नी थीं। हिमांशु ने ही डायरेक्टर से कहा की वे इस फिल्म में अशोक कुमार को बतौर हीरो कास्ट करें। देविका रानी और अशोक कुमार की जोड़ी काफी हिट रही थी।
यह भी पढ़ें: James Cameron Exclusive: जेम्स कैमरून का अवतार 3 को लेकर बड़ा खुलासा, हवा और पानी के बाद अब रचा जाएगा ये खेला