शाहरुख खान का लाडला आर्यन खान ड्रग्स मामले में इन दिनों ऑर्थर रोड जेल में बंद है। शाहरुख जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी तरह वो आर्यन को जेल से बाहर निकाले लेकिन अभी 30 अक्तूबर तक आर्यन को न्यायिक हिरासत में ही रहना है। शाहरुख के मन्नत में रहने वाले आर्यन से ना जेल का खाना खाया जा रहा है और ना ही पानी पीया जा रहा है। शाहरुख खान ने बड़ी ही मन्नत से मन्नत खरीदा था जिसकी कीमत करीब 350 करोड़ रुपये बताई जाती है।
जेल में रोज रो रहा आर्यन
यहां लिविंग रूम, लाइब्रेरी, प्ले एरिया, प्राइवेट बार जैसी कई सुविधाएं हैं। कहते हैं जो मन्नत में आता है वो वहां की खूबसूरती देख मदहोश हो जाता है। ऐसे माहौल में पले बढ़े आर्यन खान के लिए जेल में रहना बहुत ही मुश्किल होता जा रहा है। खबरों की मानें तो आर्यन खान जेल के अंदर रोता रहता है और खाना पीना भी नहीं खा रहा है ताकि उसे वॉशरुम ना जाना पड़े।