फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता: शाहरुख खान के बेहद करीबी हैं चंकी पांडे, संघर्ष के दिनों में 'किंग खान' को दिया था सहारा

Sat, 23 Oct 2021 01:07 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख और चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
इस वक्त शाहरुख खान और चंकी पांडे अपने बच्चों आर्यन खान एवं अनन्या पांडे के कारण परेशान हैं। आर्यन खान पर ड्रग्स का सेवन करने से लेकर इंटरनेशनल ड्रग्स तस्करी की साजिश में शामिल होने के गंभीर आरोप है। शाहरुख के बेटे पर एनडीपीएस ऐक्ट की धारा 8(सी), 20(बी), 27, 28, 29 और 35 के तहत मुकदमा दर्ज है और वह आर्थर रोड जेल में है। वहीं, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को भी एनसीबी ने तलब  किया और पूछताछ की है। एनसीबी ने अनन्या पांडे के दोनों मोबाइल फोन और लैपटॉप समेत 7 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को फॉरेंसिक एनालिसिस के लिए भेजा है। आर्यन खान के व्हॉट्सएप चैट में नाम आने के बाद अनन्या, एनसीबी की रडार पर आई है। दरअसल, बॉलीवुड में चंकी पांडे और शाहरुख खान का परिवार एक-दूसरे के काफी करीब है। चंकी और शाहरुख के बीच बेहद पुरानी दोस्ती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : ANI
शाहरुख खान, चंकी पांडे को अपना पक्का यार मानते हैं। यहां तक की सलमान खान से भी पहले शाहरुख की दोस्ती चंकी पांडे से हुई थी। खुद शाहरुख यह कह चुके हैं कि चंकी पांडे उनके लिए बेस्ट फ्रेंड से भी बढ़कर हैं। दरअसल, इस दोस्ती के पीछे भी एक कहानी है। यह उस वक्त की बात है, जब शाहरुख अपने करियर के लिए संघर्ष कर रहे थे और चंकी पांडे ने उनको सहारा दिया था।


विज्ञापन

3 of 5
चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
चंकी पांडे ने शाहरुख खान को संघर्ष के दिनों में अपने घर में रहने की जगह दी थी। यहां तक की उनको अपने साथ लेकर जाते थे और इंडस्ट्री के लोगों से मिलाते थे। दोनों की दोस्ती 80 के दशक में शुरू हुई थी। यह वह वक्त था जब चंकी पांडे स्टार बन चुके थे और शाहरुख करियर के लिए संघर्ष कर रहे थे। शाहरुख ने खुद बताया कि ऐसे वक्त में चंकी उनके मददगार बने थे और उन्हें सहारा दिया था।

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
चंकी और शाहरुख की तरह सुहाना खान, आर्यन खान व अनन्या भी करीबी दोस्त हैं। इतना ही नहीं, गौरी खान और चंकी पांडे की बीवी भावना पांडे भी करीबी दोस्त हैं। जिसके कारण पूरा परिवार ही एक-दूसरे के साथ मजबूत बॉन्ड शेयर करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : ANI
बताया जा रहा है कि अनन्या पांडे से एनसीबी और भी पूछताछ कर सकती है। यह कहा जा रहा है कि एनसीबी मुंबई में ड्रग कार्टेल की जड़ों तक पहुंचना चाहती है। इसलिए जैसे ही आर्यन के चैट में अनन्या पांडे का नाम आया, तो उसे फौरन पूछताछ के लिए बुलाया गया और कई सवाल पूछे गये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें