द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' ने फैंस के दिलों में अपनी अहम जगह बनाई हुई है। इस शो में कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से फैंस को हंसाते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं, इस शो में हर हफ्ते बॉलीवुड से जुड़े स्टार्स शिरकत करते हैं, जो कपिल शर्मा संग अपनी मजेदार बातचीत के दौरान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे करते हैं। इस हफ्ते भी ऐसा ही हुआ। रविवार को टेलीकास्ट हुए 'द कपिल शर्मा के' एपिसोड में मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, गीता कपूर व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा नजर आए। इस दौरान हर बार की तरह कपिल शर्मा ने सभी स्टार्स से ढेर सारी बातें कीं, तो साथ ही ये तीनों स्टार्स भी एक-दूसरे से मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं, इस शो में मस्ती-मजाक के दौरान मलाइका ने गीता कपूर को बेशर्म तक कह दिया। दरअसल, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में टेलेंस, मलाइका और गीता कपूर अपने अपकमिंग रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' का प्रमोशन करने पहुंचे, जो जल्द ही सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा। इस दौरान सभी ने मिलकर खूब सारी बातें कीं। इसी बीच एपिसोड में कपिल शर्मा 'सोनी टीवी' के नाम पर मलाइका से एक मजाक करते नजर आए। कपिल ने कहा, 'कोई मत छोड़ो। सोनी को पकड़ कर रखो। लूट लो चैनल को।' कपिल की इस बात पर टेरेंस ने हामी भरी। उन्होंने कहा, 'सही है सही है। सुपर डांसर से आईबीडी (इंडियाज बेस्ट डांसर), आईबीडी से सुपर डांसर।'