फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर: सुशांत सिंह की पहली बरसी के बाद अंकिता लोखंडे ने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के लिए लिखा पोस्ट

Tue, 15 Jun 2021 11:52 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां फैंस के साथ साझा करती हैं। बीते दिन अभिनेत्री ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया था। वे अपनी पोस्ट में सुशांत को उनकी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया कह रही थीं। वहीं, आज यानी 15 जून को उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के लिए एक प्यारा सा पोस्ट साझा किया है। अभिनेत्री के पोस्ट को फैंस के साथ सेलेब्स भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी और विक्की की एक तस्वीर साझा की। साथ कैप्शन में अंकिता ने लिखा, 'डियर विक्की, तुम मेरे साथ तब थे जब मैं मुश्किल घड़ी में थी। तुम हमेशा पहले इंसान रहे मुझसे यह पूछने वाले कि मैं कैसी हूं, क्या मुझे किसी चीज में मदद चाहिए? और क्या मुझे कहीं बाहर जाना है, जिससे मैं अपने दिमाग को साफ कर सकूं। तुम हमेशा मेरे लिए परेशान हुए और मैंने तुम्हें हमेशा कहा कि मैं ठीक हूं, क्योंकि मैं जानती थी कि मेरे पास तुम्हारा साथ है।'
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram: lokhandeankita
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'मैं तुम्हें शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, क्योंकि तुम दुनिया के सबसे बेस्ट ब्वॉयफ्रेंड हो। मुझे तुम्हें यह बताने की जरूरत ही नहीं पड़ती कि मुझे क्या चाहिए। तुम हमेशा से जानते रहे कि आखिर मुझे क्या चाहिए। तुम्हारा शुक्रिया, मुझे हमेशा एक रानी की तरह ट्रीट करने के लिए। मेरे लिए वक्त निकालने के लिए फिर चाहे कुछ भी क्यों न हो जाए, तुम कितने भी बिजी क्यों न रहो। मेरे परिवार के साथ अच्छा बॉन्ड बनाने के लिए और मेरे दोस्तों संग हैंगआउट करने के लिए भी।'

विज्ञापन

3 of 5
विक्की जैन, अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
अंकिता लिखती हैं, 'मेरे लिए यह छोटी-छोटी चीजें बहुत मायने रखती हैं। हम दोनों ने साथ में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। तुमने मुझसे से वादा किया था कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा। तुमने हमेशा अपना वादा पूरा किया और मेरे साथ खड़े रहे। इसके लिए मैं हमेशा तुम्हारी आभारी रहूंगी। मेरे लिए यह काफी चैलेंजिंग साल रहा और मैं जानती थी कि तुम मेरे साथ खड़े हो। मैं नहीं जानती कि तुम्हारे बिना मैं क्या करूंगी। मैं तुमसे और भी प्यार करने लगी हूं।'

4 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram: ankv.ick
अंत में अंकिता लिखती हैं, 'मुझे फिर कभी प्यार या खुशी नहीं मिलेगी, यह देखते हुए कि मेरा दिल टूट चुका है और पिछले कुछ सालों में मैं काफी मुश्किलों से गुजरी हूं। फिर मैं एक दिन तुमसे मिली, तुमने मुझमें विश्वास जताया। हम दोनों को प्यार हुआ और हम दोनों ही फिर वैसे कभी नहीं रहे। तुम्हारा शुक्रिया मेरी जिंदगी में आने के लिए और दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बनाने के लिए भी। उस प्यार का शुक्रिया, जिसने मुझे अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram: lokhandeankita
अंकिता आगे लिखती हैं, 'विक्की हैट्स ऑफ तुम्हें मुझे सपोर्ट करने के लिए। मैं तुमसे वादा करती हूं कि दुनिया की सारी खुशियां तुम्हें दूंगी जो तुम डिजर्व करते हो। जरूरी है अपने पार्टनर की सराहना करना जो वह आपके लिए करता है। हर आदमी इस स्थिति को हैंडल नहीं कर सकता है, जैसे तुमने किया। हर चीज के लिए शुक्रिया। रिस्पेक्ट, प्यार हमेशा के लिए, विक्की जैन।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें