बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। रणबीर की फिल्म 'एनिमल' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से है। 'एनिमल' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त बज बना हुआ है। फिल्म में रणबीर के लुक से लेकर इसके ट्रेलर तक ने सभी को चौंका दिया है। फिल्म का शानदार ट्रेलर देखने के बाद से ही दर्शक इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। जहां एक तरफ 'एनिमल' के सिनेमाघरों में आने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसके सीक्वल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।