अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 29 नवंबर को विवाह बंधन में बंधेंगे। आज दोनों इम्फाल पहुंच चुके हैं। विवाह से पूर्व दोनों ने आज इम्फाल पहुंचकर स्थानीय देवता के दर्शन कर पूचा-अर्चना की। बता दें कि रणदीप और लिन की शादी जहां इम्फाल, मणिपुर में हो रही है, वहीं रिसेप्शन मुंबई में होगा। शादी की तारीख का खुलासा खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था।