फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अक्षय कुमार ने मांगी माफी और ‘खुदा हाफिज 2’ की रिलीज डेट आई सामने, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Thu, 21 Apr 2022 07:49 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अक्षय कुमार, खुदा हाफिज 2 का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार अब तंबाकू कंपनी के ब्रांड एंबेसडर नहीं रहेंगे। इस बात का एलान अभिनेता ने देर रात आपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर किया है। गुरुवार को करीब 12 बजे अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा करते हुए अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी। इस पोस्ट के सामने आते ही अब यूजर्स ने कंपनी के उत्पादों का समर्थन करने वाले बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और शाहरुख खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Pan Masala AD: अक्षय कुमार की माफी के बाद ट्रोल हुए शाहरुख खान और अजय देवगन, यूजर्स बोले- 'ये हैं बॉलीवुड के स्टार्स'
विज्ञापन

2 of 10
खुदा हाफिज 2 - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय स्टारर थ्रिलर फिल्म 'खुदा हाफिज' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए अब मेकर्स ने इसके दूसरे भाग को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। हाल ही में मेकर्स द्वारा 'खुदा हाफिज 2' की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।

Khuda Haafiz 2: मेकर्स ने किया 'खुदा हाफिज 2' की रिलीज डेट का एलान, इस दिन थिएटर्स में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन

3 of 10
सुधा कोंगारा के साथ काम करेंगे केजीएफ 2 के निर्माता - फोटो : social media
साउथ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सोरारई पोटरु' की जाने-माने निर्देशक 'सुधा कोंगारा' और सुपरस्टार यश की 'केजीएफ' फ्रैंचाइजी का निर्माण करने वाले 'हम्बेल फिल्म्स' ने एक आगामी फिल्म के लिए साथ काम करने का एलान कर दिया है। फिल्म का टाइटल अभी तक तय हुआ है न ही फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में कोई जानकारी सामने आई है। हालांकि, सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में साउथ सुपरस्टार सूर्या मुख्य भूमिका में हो सकते हैं।

एलान: 'केजीएफ 2' के मेकर्स ने की नई फिल्म की घोषणा, इस मशहूर निर्देशक के साथ मिलाया हाथ

4 of 10
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के तीन बड़े सुपरस्टार का एक विज्ञापन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस विज्ञापन में शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार के एक साथ आने पर जितनी उनकी तारीफ नहीं हो रही हैं उससे ज्यादा तीनों की आलोचना की जा रही है। इस पर अक्षय कुमार माफी मांग चुके हैं और आगे से इस तरह के विज्ञापन को न करने की बात कह चुके हैं। इस बीच अजय देवगन ने इस पूरे विवाद पर अपनी बात रखी है।

Ajay Devgn: पान मसाला विज्ञापन पर अक्षय कुमार के बाद सामने आया अजय देवगन का बयान, कह दी यह बड़ी बात
 
विज्ञापन

5 of 10
भूल भुलैया 2 से कियारा आडवानी का लुक - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूल भुलैया 2 का टीजर सामने आने के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पहले भाग को दर्शकों का बेहद प्यार मिला था। ऐसे में अब दर्शकों को फिल्म के दूसरे भाग से भी काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, पहले भाग से अलग इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी भी नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म से अपना पहला लुक फैंस के साथ साझा किया है।

Kiara Advani: भूल भुलैया 2 से सामने आया कियारा आडवानी का पहला लुक, डरी- सहमी नजर आईं एक्ट्रेस
 
विज्ञापन

6 of 10
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
जनवरी में मम्मी बनी प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने पति निक जोनस के साथ इस समय पेरेन्टहुड को एन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बार की जानकारी दी थी। करीब 3 महीने का समय बीत जाने का बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। 15 जनवरी को सेरोगेसी के जरिए प्रियंका की बेटी का जन्म सैन डिएगो अस्पताल में हुआ था। प्रियंका की कजिन मीरा चोपड़ा ने बेबी गर्ल होने के राज से पर्दा हटाया था।

निक-प्रियंका: आखिरकार प्रियंका चोपड़ा को मिल ही गया अपनी बेटी का नाम, जानिए क्या है उसका अर्थ
 
विज्ञापन

7 of 10
रिहाना और रैपर रॉकी - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना के बॉयफ्रेंड रैपर रॉकी को 2021 के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद रिहा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक रैपर को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया था। वहीं, दोपहर में 550,000 डॉलर (4.19 करोड़) की जमानत राशि देने के बाद रिहा कर दिया गया है। रॉकी रिहाना बारबाडोस में अपना एक ट्रिप पूरा कर लॉस एंजिल्स वापस लौटे थे। इसी दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

हॉलीवुड: सिंगर रिहाना के रैपर बॉयफ्रेंड रॉकी को पुलिस ने किया रिहा, 2021 के मामले में हुए थे गिरफ्तार
 

8 of 10
झुंड में अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'झुंड' पिछले दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ ने फुटबॉल कोच विजय का किरदार निभाया था, जो स्लम एरिया के बच्चों को अपनी फुटबॉल टीम में खेलने के लिए तैयार करता है। सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।

खुशखबर: सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की 'झुंड', जानिए कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम
 

9 of 10
काजल अग्रवाल - फोटो : insta
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल बीते दिनों ही मां बनी हैं। हाल ही में अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर चर्चा में रहने वाली काजल आज फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने बेटे के नाम की घोषणा की है।  काजल अग्रवाल की बहन निशा अग्रवाल ने अभिनेत्री के बेटे का नाम सोशल मीडिया पर रिवील किया। काजल और गौतम ने अपने बेटे का नाम नील किचलू रखा है। वहीं, अपने बेटे का नाम फैंस के साथ शेयर करने के बाद एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर गर्भावस्था पर अपने अनुभव के बारे पोस्ट शेयर किया है।

Kajal Aggarwal: काजल अग्रवाल ने शेयर किया बच्चे के जन्म के बाद का अनुभव, बेटे को दिया ये नाम
 
विज्ञापन

10 of 10
रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 के दमदार ट्रेलर के बाद दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रनवे 34 में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत सिंह भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन कैप्टन विक्रांत खन्ना की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म विक्रांत खन्ना के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है।

रनवे 34: अजय देवगन की फिल्म का दूसरा गाना 'द फॉल' रिलीज, यात्रियों को बचाने की जद्दोजहद करते दिखे अभिनेता
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें