केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कहा-मैं उस छोटे बच्चे की तरह हूं...
इसके आगे यश कहते हैं 'मैं उस छोटे बच्चे की तरह हूं, जिसे इस दिन के लिए पूरा भरोसा था, मैं ऐसी जगह पर हूं जहां सिर्फ शुक्रिया कहना काफी नहीं होगा लेकिन फिर भी मैं तहे दिल से हर एक इंसान का शुक्रिया कहता हूं कि आपने मुझे इतना सारा प्यार और आशीर्वाद दिया।' इसी के साथ यश ने अपनी पूरी केजीएफ टीम की तरफ से भी फैंस का शुक्रिया अदा किया। यश कहते हैं कि मैं अपनी पूरी केजीएफ टीम की तरफ से कहना चाहता हूं कि आपका प्यार पाकर हम अभिभूत हैं, हम सभी आपको एक अच्छी फिल्म देना चाहते थे और हमें विश्वास है कि आप इसे एन्जॉय कर रहे हैं और करते रहेंगे।
यहां देखिए वीडियो