तमिल और तेलुगू इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार्स को डायरेक्ट करने से लेकर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और अक्षय कुमार के साथ काम करने तक, ए.आर. मुरुगादास ने फिल्म इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ए. आर. मुरुगादास ने न केवल होनहार युवा प्रतिभाओं का सहयोग किया है बल्कि कई को फिल्मों में लॉन्च भी किया है। डायवर्स कंटेंट और यूनिक स्टोरीज पर काम करने के लिए प्रसिद्ध डायरेक्टर ने अब पर्पल बुल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर रोमांचक फिल्मों की एक सीरीज '1947 अगस्त16' तैयार करने का निर्णय लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर 1947 August 16 First Look: ए.आर. मुरुगादास की फिल्म '1947 अगस्त16' का पहला लुक आया सामने,
विज्ञापन
2 of 10
हीरोपंती 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री तारा सुतारिया स्टारर एक्शन-ड्रामा फिल्म 'हीरोपंती 2' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अहमद खान द्वारा निर्देशित और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, एक्शन-रोमांस ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और अब रिलीज के तकरीबन एक महीने बाद प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है। यहां पढ़ें पूरी खबर Heropanti 2: ओटीटी पर रिलीज होने वाली है टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती 2', जानिए कब और कहां कर सकते हैं स्ट्रीम
विज्ञापन
3 of 10
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' अपनी स्टार कास्ट की वजह से चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों खबर आई थी कि फिल्म से सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा बाहर हो गए हैं और अभिनेता जहीर इकबाल भी इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे। लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सलमान खान की इस फिल्म में साउथ के एक और अभिनेता की एंट्री हो गई है। फिल्म में पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती पहले ही कास्ट किए जा चुके हैं और अब इनके बाद एक और साउथ अभिनेता की फिल्म में एंट्री हो गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर Kabhi Eid Kabhi Diwali: आ रही है बॉलीवुड की पैन इंडिया फिल्म, सलमान खान की मूवी में हुई इस साउथ अभिनेता की एंट्री
4 of 10
जल्द आएगी केजीएफ चैप्टर 3
- फोटो : अमर उजाला
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ' के दो पार्ट अब तक रिलीज हो गए हैं, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। साल 2018 में फिल्म का पहला पार्ट आया था, जिसके बाद से ही फैंस को चैप्टर 2 का इंतजार था और यह इंतजार 14 अप्रैल 2022 को खत्म हो गया। इसी दिन मोस्ट अवेटिड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' रिलीज हुई, जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। यश, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और संजय दत्त ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी। इस फिल्म ने 1200 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है। वहीं, अब फैंस के बीच 'केजीएफ चैप्टर 3' की डिमांड होने लगी है, जिस पर भी समय-समय पर अपडेट आ रहा है। आइए आपको 'केजीएफ चैप्टर 3' से जुड़ी सारी जानकारी एक ही आर्टिकल में देते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर KGF 3: कब रिलीज होगी फिल्म, कैसी होगी इसकी नई स्टार कास्ट? जानिए केजीएफ: चैप्टर 3 से जुड़ा हर एक अपडेट
विज्ञापन
5 of 10
जॉनी डेप, एम्बर हर्ड
- फोटो : social media
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉनी डेप और उनकी पत्नी एम्बर हर्ड के बीच छिड़ी जंग अब किसी से छिपी हुई नहीं है। दोनों के बीच कोर्ट में चल रही इस कानूनी लड़ाई में एक के बाद एक हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस मानहानि मुकदमे में चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामे में कभी जॉनी डेप पर कीचड़ उछाला रहा है, तो कभी एम्बर हर्ड के खिलाफ दलीलें दी जा रही हैं। यह दलीलें दोनों सितारों की छवि पर कीचड़ उछाल रही हैं, जिसका नुकसान दोनों को ही उठाना पड़ रहा है। अभिनेता और अभिनेत्री के फैंस को इस विवाद में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी है और इसकी वजह से ही कोर्ट रूम में उनके बहुत सारे फैंस भी मौजूद रहते हैं। अब इस केस को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। जॉनी की एक फीमेल फैन ने कोर्ट रूम में दावा किया है कि वह उसके बच्चे के पिता हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर Johnny Dep Amber Heard: जॉनी डेप पर एक और महिला ने ठोका दावा, चिल्लाकर बोली- "यह तुम्हारा बच्चा है"
विज्ञापन
6 of 10
खेसारी लाल, शिल्पी राज
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का एक निजी एमएमएस इंटरनेट पर लीक हो गया था, जिसमें सिंगर आपत्तिजनक हालत में दिखी थीं। दावा किया गया था कि इस वीडियो में शिल्पी राज अपनी बॉयफ्रेंड के साथ हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, जिसके बाद खुद शिल्पी राज ने सामने आकर इस वीडियो पर सफाई दी थी। वहीं, अब इस मामले पर खेसारी लाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने शिल्पी राज का सपोर्ट किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर Shilpi Raj MMS Scandal: शिल्पी राज को परेशान करने वालों को खेसारी लाल की सख्त चेतावनी, बोले- छोड़ेंगे नहीं
विज्ञापन
7 of 10
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस गई हुई हैं। इस बार वह फेस्टिवल में जूरी का हिस्सा हैं। फेस्टिवल से दीपिका के रोज एक से बढ़कर एक लुक सामने आ रहे हैं। दीपिका ने अब तक अपने लुक को कंफर्ट और सिंपल रखा था। लेकिन अपने लेटेस्ट ऑरेंज गाउन को वह रेड कार्पेट पर संभालती नजर आईं। वहीं, उनके पैरों में गाउन की ट्रेल आने से वह लड़खड़ा गईं। अब दीपिका की गाउन को बार-बार ठीक करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर Cannes 2022: रेड कार्पेट पर पैरों में गाउन की ट्रेल फंसने से लड़खड़ाईं दीपिका पादुकोण, संभलना हो गया मुश्किल
8 of 10
संजय दत्त, सुनील दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील दत्त बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर थे, जिन्होंने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दीं। फिल्मी दुनिया में शानदार काम करने के बाद सुनील दत्त ने राजनीति में कदम रखा था और यहां भी उन्होंने अपने काम से हर किसी को हैरान कर दिया। उनकी राजनीतिक पारी काफी शानदार रही। लेकिन 25 मई साल 2005 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने पिता की पुण्यतिथि पर संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता को अपनी ताकत बताया है। यहां पढ़ें पूरी खबर Sunil Dutt Death Anniversary: पिता को याद कर भावुक हुए संजय दत्त, फोटो शेयर कर बोले- आप मेरी ताकत थे
9 of 10
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। वह हर बार कुछ ऐसा पहनकर सामने आती हैं, जिसे देखकर लोगों के भी होश उड़ जाते हैं। बीते दिनों ही उर्फी ने कांच के टुकड़ों से बनी एक ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस का वजन ही लगभग 20 किलो था। इस आउटफिट को देखकर लोगों का सिर चकरा गया था। हालांकि, उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से ट्रोल भी होती हैं। वहीं, हाल ही में उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने खुलासा किया कि कपड़ों की वजह से वह रिश्तेदारों के गुस्से का भी सामना कर चुकी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर Urfi Javed: बोल्ड कपड़ों की वजह से रिश्तेदारों के गुस्से का शिकार हुई थीं उर्फी जावेद, एक्ट्रेस के साथ किया था ऐसा सलूक
प्रसिद्ध मलयालम अभिनेत्री और टीवी होस्ट अर्चना कवि ने पुलिस पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी को आंतरिक जांच का सामना करना पड़ा रहा है। घटना के समय अभिनेत्री ऑटो से अपनी महिला दोस्त और परिवार के साथ में वापस घर लौट रही थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर Archana Kavi: मलयालम अभिनेत्री के साथ अभद्रता करना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, शुरू हुई आंतरिक जांच