फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers day 2024: मातृ दिवस पर फिल्मी सितारों ने लुटाया मां पर प्यार, पोस्ट कर व्यक्त की भावनाएं

Sun, 12 May 2024 02:48 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मातृ दिवस पर फिल्मी सितारों ने लुटाया मां पर प्यार - फोटो : इंस्टाग्राम
आज पूरे विश्व में मातृ दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपनी मां के प्रति विशेष प्रेम और सम्मान प्रकट करते हैं। इस विशेष अवसर पर हिंदी सिनेमा के सितारों ने अपनी मां के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। आइए देखते हैं हमारे चहेते सितारों ने अपनी मां के लिए क्या लिखा है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
संजय दत्त और उनकी मां नरगिस - फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay

संजय दत्त

हिंदी सिनेमा के अभिनेता संजय दत्त ने अपनी मां दिग्गज अभिनेत्री ‘नरगिस’ की पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उनके प्रति अपने प्रेम और सम्मान को जाहिर किया है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, ‘उस महिला को ‘मदर्स डे’ की हार्दिक शुभकामनाएं, जिसने मुझे बिना शर्तों के और करुणा के साथ रहना सिखाया। मां तुम्हारी आत्मा मेरे दिल में बसे प्यार में रहती है। सभी चीजों के लिए धन्यवाद! आपको ढेर सारा प्यार!’
Manisha Koirala: 'सारे सपने सच नहीं...' मां ना बनने पर छलका 'मल्लिका जान' का दर्द, इस कारण नहीं गोद लिया बच्चा

विज्ञापन

3 of 6
इरफान और उनकी पत्नी - फोटो : इंस्टाग्राम @babil.i.k

बाबिल खान

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने भी अपने माता -पिता के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में अभिनेता इरफान खान और उनकी मां दिख रही हैं। पोस्ट कर उन्होंने लिखा, ‘सुतापा सिकदर के बिना कोई इरफान नहीं होता। सुतापा सिकदर के बिना कोई अयान नहीं होता। अगर सुतापा सिकदर नहीं होती तो कोई बाबिल नहीं होता। हर दिन मातृ दिवस है।’

4 of 6
टाइगर श्रॉफ और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम @tigerjackieshroff

टाइगर श्रॉफ

अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। साझा की तस्वीरों में वह बहुत खुश नजर आ रहे हैं। स्टोरी में उन्होंने लिखा, ‘मातृ दिवस की शुभकामनाएं।’

विज्ञापन

5 of 6
हेमा मालिनी और उनकी मां - फोटो : एक्स @dreamgirlhema

हेमा मालिनी

दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने एक्स अकाउंट पर मां के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपनी मां के लिए एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, मां वह है जो सभी की जगह ले सकती है, लेकिन मां की जगह कोई नहीं ले सकता।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं अपनी मां के प्रति विशेष आभार व्यक्त करती हूं, जो जीवन भर मेरे लिए चट्टान की तरह खड़ी रहीं और जिन्होंने वर्षों तक मेरे भाग्य को आकार दिया। वह मुझ पर नजर रखती हैं और ऊपर से मेरा मार्गदर्शन करती रहती हैं। अम्मा को धन्यवाद।’

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोजोल और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol

काजोल

अभिनेत्री काजोल ने भी मातृ दिवस पर मां के साथ तस्वीर साझा कर अपना प्रेम और आभार जताया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मां चरित्र का निर्माण करती हैं। कम से कम मैंने तो यही सुना है। चिंता मत करो मां, मैं हमारी परंपरा को आगे बढ़ाउंगी।’ बता दें कि और भी फिल्मी सितारों ने मातृ दिवस की शुभकामनाएं सोशल मीडिया के जरिए साझा की हैं।
Orry: गर्मी से नहीं, बल्कि ओरी की कमाई सुनकर उड़ सकते हैं आपके होश! जानें एक दिन की आमदनी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें