आरती सिंह का ब्राइडल शॉवर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में आरती सिंह अपनी शादी का कार्ड लेकर कशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने पहला निमंत्रण पत्र भगवान के चरणों में अर्पित किया। अब आरती 25 अप्रैल, 2024 को मुंबई में अपने प्यार दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आरती सिंह और उनके परिवार का इंडस्ट्री में बड़ा कनेक्शन है, इसलिए उम्मीद है कि उनकी शादी में बड़े-बड़े सितारे शामिल होंगे। मशहूर अभिनेता गोविंदा निस्संदेह इस शादी में शामिल होंगे, जिसका खुलासा खुद अभिनेत्री आरती ने किया था।