एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा और भूषण कुमार ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' का बहुप्रतीक्षित सीक्वल लाने के लिए हाथ मिलाया है। टी सीरीज के आधिकारिक पेज पर खबर साझा की गई थी, 'यह विश्वास पर बनी साझेदारी है, रचनात्मक स्वतंत्रता से प्रेरित है, और एक अटूट बंधन से मजबूत है।' साथ ही खबर आई थी कि संदीप ने 'एनिमल पार्क' की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। उन्हें कहानी का मूल आर्क मिल गया है और एनिमल के कई प्रमुख किरदार एनिमल पार्क का भी हिस्सा होंगे, जहां रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी अपनी-अपनी भूमिका निभाने के लिए वापस आएंगे, वहीं एनिमल पार्क में उपेंद्र लिमये का भी एक मजबूत ट्रैक है। सीक्वल से कई नए कलाकारों के भी नाम जुड़ेंगे। संदीप प्रभास की 'स्पिरिट' के बाद 'एनिमल पार्क' की शूटिंग करेंगे।