मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। 1 मार्च को शुरू हुआ यह समारोह 3 मार्च तक जारी रहने वाला है। मेहमानों की सूची से लेकर कार्यक्रम के वेन्यू तक सबकुछ लाइमलाइट में है। बीते दिन ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर रिहाना अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाती नजर आईं। कॉकटेल पार्टी में बॉलीवुड जगत की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत कर सुर्खियां बटोरीं। वहीं, अब इस फंक्शन से कुछ और इनसाइड तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिनमें मार्क जुकरबर्ग से लेकर सचिन तेंदुलकर तक को अंबानी परिवार के साथ पोज देते देखा गया है।