फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika Pre Wedding: प्री-वेडिंग के दूसरे दिन मेहमानों ने की 'वंतारा' की सैर, अनिल कपूर ने लिखा खास नोट

Sat, 02 Mar 2024 11:04 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anant-Radhika Pre Wedding celebration - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जारी है। एक मार्च से शुरू हुए इस वैवाहिक कार्यक्रम का आज दूसरा दिन था, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दूसरे दिन की शुरुआत 'वंतारा रेस्क्यू सेंटर' में जंगली इलाकों में सैर के साथ शुरू हुई। मेहमान बनकर पहुंचे देश-विदेश की दिग्गज हस्तियां को 'वंतारा' का सैर कराया गया। 'वंतारा' का सैर करने के बाद अनिल कपूर ने इसे अद्भुत अनुभव बताते हुए अनंत अंबानी के नाम एक दिल छूने देने वाला नोट लिखा।
विज्ञापन

2 of 5
मुकेश-नीता अंबानी, अनंत-राधिका - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, 'वंतारा' रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन की एक पहल है, जहां जरूरतमंद जानवरों का उपचार और देखभाल किया जाता है, इसका नेतृत्व अनंत अंबानी करते हैं। अनंत अंबानी को जानवरों से बेहद लगाव है, कई मौके पर उन्होंने इसका जिक्र भी किया है। ऐसे में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दूसरे दिन दौरान जंगल थीम का आयोजन किया गया, जहां मेहमानों को 'वंतारा' का सैर कराया गया।
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल कपूर ने अनंत अंबानी की वंतारा के सैर के बाद इंस्टाग्राम पर मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अनंत और राधिका के साथ तस्वीरें साझा कीं। इस दौरान अनिल ने लिखा, 'अनंत अंबानी के 'वंतारा' में कदम रखकर ऐसा लगा कि यहां जानवरों के प्रति अनोखा प्रेम है। मैंने दुनिया भर के चिड़ियाघरों को देखा है, लेकिन आज 'वंतारा' घूम कर ऐसा लगा कि यहां बड़े और छोटे जीवों के लिए जितना इतना स्नेह और देखभाल है, वह कहीं और नहीं है'।
Alaia Baldwin Aronow: हैली बीबर की बहन एरोनो गिरफ्तार, बारटेंडर पर फेंका टैम्पोन और बाउंसर को मारी लात!

4 of 5
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल ने आगे लिखा, 'मैनें पशु कल्याण को लेकर कई डॉक्यूमेंट्री देखी है, लेकिन वंतारा में इसे रियल में देखना दिल को छू जाने वाला अनुभव था। बड़े-बड़े हाथियों से लेकर शेरों तक के प्रति अनंत का लगाव साफ झलक रहा था। यह अनंत की सोच और जानवरों के प्रति उसके भावना का सबूत है। यह एक अद्भुत अनुभव था, जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा'।
Film Stars in Lok Sabha Election: हेमा मालिनी से लेकर पवन सिंह और निरहुआ तक ये सितारे लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर के साथ-साथ शाहिद कपूर, मीरा कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और सोनम कपूर जैसे कई बॉलीवुड सितारे और देश-विदेशी से पहुंचे मेहमान अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के 'वंतारा' टूर का हिस्सा बने।
Lok Sabha Election: 'मुझमें बंगाल का नमक है...,' आसनसोल सीट से भाजपा उम्मीदवार बनने पर पवन सिंह की प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें