धर्मेंद्र,हेमा मालिनी,ईशा देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी- ईशा देओल
हेमा मालिनी अपने दौर की बेहद मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं। वह एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ लेखिका, निर्देशक, नृत्यांगना और राजनेता भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सपनों के सौदागर से की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में की। वह 'सन्यासी', 'धर्मात्मा', 'शोले', 'द बर्निंग ट्रेन' आदि फिल्मों में भी काम किया। उनकी जोड़ी अभिनेता धर्मेंद्र के साथ काफी मशहूर हुई, जिसके बाद दोनों ने सात फेरे भी लिए। हेमा के बाद उनकी बेटी ईशा देओल ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रखा। ईशा देओल ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से फिल्मी सफर की शुरुआत की। हालांकि, यह फिल्म उतनी सफल नहीं हो पाई। उन्हें साल 2004 में आई फिल्म 'धूम' से सफलता मिली। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और जॉन अब्राहम भी नजर आए थे। अपने करियर में ईशा ने 'शादी नंबर 1', 'इंसान', 'काल', 'नो एंट्री', 'युवा' जैसी फिल्मों में काम किया।
'पंचायत 3' के बाद इन हिट सीरीज के लिए उतावले हुए फैंस